Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Punjab Bandh : वंदे भारत-शताब्दी सहित 150 ट्रेनों का चक्का जाम ! पटरियों पर पहुंचे किसान, देखें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
    रेल न्यूज

    Punjab Bandh : वंदे भारत-शताब्दी सहित 150 ट्रेनों का चक्का जाम ! पटरियों पर पहुंचे किसान, देखें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 30, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Rail Roko Abhiyan : किसानों के सोमवार को पंजाब बंद के ऐलान को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने दिल्ली, हरियाणा-पंजाब, यूपी और जम्मू कश्मीर में चलने वावी 150 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर धरना दे रहे किसानाें ने आज सोमवार को पंजाब बंद का ऐलान किया गया है. प्रदर्शनकारी किसान दिन भर कई स्थानों पर रेल पटरियों को जाम कर सकते है जिससे यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही बाधित होने का अनुमान है.

    लिहाजा, दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर डिवीजनों को भेजे गए एक संदेश में उत्तर रेलवे ने 150 ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जिनमें तीन वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं, जिसमें दो नई दिल्ली और वैष्णो देवी के बीच और एक नई दिल्ली और अंब अंदौरा के बीच शामिल हैं. रेलवे की ओर से बताया गया है कि चंडीगढ़ और अजमेर के बीच संचालित एक वंदे भारत ट्रेन दिल्ली कैंट पर ठहरेगी या वहीं वहीं पर अंतिम स्टाप लेकर समाप्त हो जाएगा. कैंसिल की गई ट्रेनों में नई दिल्ली से कालका, चंडीगढ़ और अमृतसर तक संचालित तीन शताब्दी एक्सप्रेस और पंजाब-हरियाणा, चंडीगढड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में चलने वाली विभिन्न ट्रेनें शामिल हैं.

    भारतीय रेलवे सात रेलगाड़ियों को आंशिक रूप से कैंसिल करने, 14 को विनियमित करने, 13 को पुननिर्धारित करने, 15 को अल्पकालीन प्रस्थान और 22 रेलगाड़ियों को अल्पकालीन समापन करने की घोषणा की है. उधर, अंबाला पुलिस ने दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को पंचकूला, बरवाला, मुलाना, यमुनानगर, रादौर, लाडवा और पिपली में नेशनल हाईवे-44 के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी है.

    पंजाब पूर्ण बंद का ऐलान

    किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सोमवार को पूर्ण बंद रहेगा, लेकिन आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी. उन्होंने कहा कि केंद्र किसानों की मांगों को सुनने के लिए तैयार नहीं है. बंद सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक रहेगा. हालांकि, आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी. इसके अलावा, उड़ान के लिए हवाई अड्डा जाने वाले या नौकरी के लिए साक्षात्कार देने वाले या शादी समारोह में शामिल होने वाले सभी लोगों को बंद के आह्वान से बाहर रखा गया है. किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित कई मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए पंजाब-हरियाणा सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

    पंजाब में आंदोलकारी किसानों के समर्थन में कई संगठनों ने मिलकर सोमवार को बंद कर ऐलान किया है. आंदोलन की अगुआई कर रहे किसान संगठन किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से 30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान किया गया है. इसे लेकर कई किसान संगठन जहां एकजुट नहीं हैं, वहीं अन्य कई संगठनों ने बंद का समर्थन किया है. माना जा रहा है कि पंजाब में आज जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

    किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल द्वारा किया जा रहा आमरण अनशन आज 35वें दिन में दाखिल हो गया. देर रात डल्लेवाल ने वीडियो जारी कर खनोरी पहुंचने और बन्द में शामिल होने की अपील की है. डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर 31 दिसंबर को पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करेगी.

    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने किसान आंदोलन के समर्थन में 30 दिसंबर को अपने सभी कार्यालय बंद रखने की घोषणा कर दी है. एसजीपीसी ने 30 दिसंबर को रखी गई बैठक रद्द कर 31 दिसंबर को अंतरिम कमेटी की बैठक बुलाने का फैसला किया है. पंजाब रोडवेज बस यूनियनों ने भी किसानों के समर्थ की बात कही है. पंजाब पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने भी बंद का समर्थन किया है.

    किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने अपने संदेश में कहा है कि बहुत आवश्यक होने पर ही घर से निकले क्योंकि सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही जारी रहेंगी. इस दौरान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक बस-ट्रेनें बंद कराई जाएंगी. इस दौरान सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थान भी बंद कराए जाएंगे. पंधेर ने कहा कि पंजाब बंद को सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है.

    All Punjab band today Punjab Bandh: 150 trains including Vadhe Bharat Shatabdi will be blocked! Farmers reached the tracks Rail Roko Abhiyan : see the list of cancelled trains
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे में इंजीनियर्स का हो एक करोड़ का दुर्घटना बीमा, WREA ने रखा प्रस्ताव
    Next Article देश का 69वां रेलवे डिवीजन होगा जम्मू !, पीएम मोदी 6 जनवरी को रखेंगे आधारशिला
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल यात्री

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group