Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » PRAYAGRAJ : एक साल पूर्व सूजित ईदगाह लॉबी को बंद करने की तैयारी, परेशान हैं पायलट-मैनेजर
    रेल यूनियन

    PRAYAGRAJ : एक साल पूर्व सूजित ईदगाह लॉबी को बंद करने की तैयारी, परेशान हैं पायलट-मैनेजर

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 28, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) ने रेल प्रशासन के सामने जतायी आपत्ति, विकल्प पर विचार करने का किया अनुरोध 
    • कोई भी बड़ा निर्णय या आदेश जारी करने से पहले यूनियन से सहमति नहीं लिये जाने की प्रवृत्ति पर  UMRKS ने जतायी चिंता 

    PRAYAGRAJ. उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में एक साल ही सृजित की गयी ईदगाह लॉकी को बंद करने की तैयारी चल रही है. यहां पदस्थापित सभी ट्रेन चालक व मैनेजरों को प्रयागराज मंडल के टूण्डला लॉबी में स्थानांतरित किया जायेगा. इस सूचना के बाद से ईदगाह लॉबी में पदस्थापित ट्रेन के चालक व सहचालक के साथ ट्रेन मैनेजर परेशान हैं. उनकी बड़ी चिंता यह सता रही है कि एक साल पहले ही उन्होंने पदस्थापना स्थल के पास परिवार के लिए आवास, बच्चों के लिए स्कूल/कोचिंग संस्थान की व्यवस्था सुनिश्चित की थी.

    कहा जा रहा है कि ईदगाह संयुक्त लाॅबी आगरा शहर के मध्य में स्थित है. अन्य बड़े रेलवे स्टेशन, मंडल चिकित्सालय, रेलवे क्वार्टर, स्कूल, स्वयं के आवास, अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं ईदगाह लाॅबी के आस-पास ही उपलब्ध है. अब उन्हें अगर यहां से स्थानांतरित किया जायेगा तो उनके और उनके परिवार के सामने बड़ी समस्या उत्पन्न हो जायेगी. ईदगाह लॉबी को सृजित करने के एक साल बाद ही इसे बंद करने का निर्णय अप्रत्याशित है. रेलकर्मियों का तर्क है कि प्रयागराज मण्डल की टुंडला लाॅबी वर्षों पूर्व से कार्यशील है. अगर यहां रेलकर्मियों की नियुक्ति करनी है तो अलग से नये पद सृजन किये जाने चाहिए.

    आगरा मण्डल में आने वाले नये सहायक लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर की पोस्टिंग टुंडला लॉबी पर किया जाना चाहिए, जो रेलकर्मी टुंडाला स्वेच्छा से जाने के इच्छुक हो उनसे विकल्प लिया जा सकता है. लेकिन ईदगाह लॉबी के ट्रेन चालक व मैनेजरों को यहां स्थानांतरित करने का विचार ही परेशान करने वाला है. इस पर रेल प्रशासन को ध्यान देना चाहिए. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) ने इस मामले को लेकर मंडल रेल प्रबंधक आगरा को पत्र लिखकर अपनी चिंताओं से अवगत कराया है.

    मंडल मंत्री वंशी बदन झा ने डीआरएम को बताया हे कि ईदगाह संयुक्त लाॅबी में लोको पायलट /सहायक लोको एवं ट्रेन मैनेजर की नियुक्ति के पश्चात सामाजिक एवं परिवारिक दायित्वों के निर्वाहन के उद्देश्य से आवास की व्यवस्था, बच्चों के लिए स्कूल /कोचिंग संस्थान की व्यवस्था कर लिया है. ईदगाह संयुक्त लाॅबी रनिंग स्टाफ के उपयोग की दृष्टि से, बांदीकुई / गंगापुर सिटी /झांसी /अछनेरा /मथुरा / टूण्डला, डेडीकेटेड फ्रंट कारीडोर एवं भविष्य में राजामण्डी होते हुए मथुरा गाड़ियों का संचालन कर बेहतर उपयोग किया जा सकता है. आवश्यकता पड़ने पर आगरा छावनी /ईदगाह, एक दूसरे को स्टाफ को उपलब्ध करवाया जा सकता है.

    मंडल मंत्री ने अपने पत्र में सुरक्षा श्रेणी के सभी रिक्त पदों को तत्काल प्रभाव भरे जाने की आवश्यकता जतायी है. सहायक लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर के भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया है. इसके साथ ही रेल प्रशासन द्वारा कोई भी बड़ा निर्णय या आदेश जारी करने से पहले यूनियन से सहमति लेने की आवश्यकता जतायी है ताकि इसका वृहद प्रभाव रेलकर्मियों के मानसिक व शारीरिक अवस्था पर नहीं पड़े.

    उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) ने ईदगाह लाॅबी पर कार्यरत स्टाफ का हस्तांतरण नहीं करने का तत्काल आदेश जारी करने का अनुरोध किया है ताकि ईदगाह में कार्यरत स्टाफ अनिश्चितता के वातावरण से मुक्त हो कर संरक्षित एवं सुरक्षित रेल संचालन कर सके.

    रेलहंट का प्रयास सच को सामने लाना मात्र हैं. सभी प्रतिक्रियाओं का स्वागत करते हैं ताकि हर पक्ष की बात सामने आ सके . अपना पक्ष या अपनी प्रतिक्रिया इस मेल आईडी – [email protected] अथवा वाट्सएप नंबर +91 9905460502 पर भेजें.

    रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

    लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

    pilots and managers are worried PRAYAGRAJ: Preparations underway to shut down the Idgah lobby that was set up a year ago umrks
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleJHANSI : BMS की हैसियत पूछना पड़ गया महंगा !, हटाये गये एडीआरएम विवेक मिश्रा
    Next Article झारखंड स्वर्णजयंती एक्सप्रेस पर पारसनाथ स्टेशन से पहले किया गया पथराव, महिला यात्री घायल
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    रेल यूनियन

    रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

    September 30, 2026
    रेल यूनियन

    रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

    September 29, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group