Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

New Train : सियालदह से जलपाईगुड़ी के लिए चलायी जायेगी साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस, इन्हें होगा फायदा

Kolkata. रेलवे ने सियालदह से जलपाईगुड़ी रोड तक एक नयी साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला किया है। यह ट्रेन सेवा भागीरथी नदी पर नवनिर्मित नशीपुर रेल पुल से होकर दक्षिण और उत्तर बंगाल के बीच अतिरिक्त संपर्क प्रदान करेगी. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी. पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि 13115/13116 सियालदह-जलपाईगुड़ी रोड-सियालदह हमसफर एक्सप्रेस की नियमित सेवा 20 जून से सियालदह से और इसके अगले दिन से जलपाईगुड़ी रोड से शुरू होगी.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नशीपुर रेल पुल मार्ग से होकर चलने वाली इस ट्रेन से रानाघाट, कृष्णनगर, बरहामपुर, अजीमगंज और जंगीपुर स्टेशनों के यात्रियों को लाभ होगा, जिससे दक्षिण और उत्तर बंगाल के बीच तेज एवं सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि 13115 सियालदह-जलपाईगुड़ी रोड हमसफर एक्सप्रेस हर शुक्रवार को रात 11.40 बजे सियालदह से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे जलपाईगुड़ी रोड पहुंचेगी, जबकि 13116 जलपाईगुड़ी रोड-सियालदह हमसफर एक्सप्रेस हर शनिवार को रात 8.30 बजे जलपाईगुड़ी रोड से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8.10 बजे सियालदह पहुंचेगी.

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन रास्ते में नैहाटी, रानाघाट, कृष्णनगर सिटी जंक्शन, बरहामपुर कोर्ट, अजीमगंज, जंगीपुर रोड, न्यू फरक्का, मालदा टाउन, समसी, बारसोई, किशनगंज, अलुआबाड़ी रोड और न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी. अधिकारी ने कहा कि इसमें शयनयान और वातानुकूलित यान उपलब्ध होंगे.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...