Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

KHARAHPUR डीआरएम से मिलने पहुंचे सांसद, झाड़ग्राम स्टेशन डेवलपमेंट योजना की ली जानकारी

KHARAGPUR. लोकसभा सांसद, झाड़ग्राम, कालीपद सरेन (खेरवाल) ने डीआरएम खड़गपुर केआर चौधरी से मिलकर योजनाओं की जानकारी ली. सांसद ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया. इस दौरान सांसद ने संसदीय क्षेत्र में रेलवे की योजनाओं और यात्री समस्याओं पर डीआरएम के साथ चर्चा की. चल रही योजनाओं पर सांसद ने संतोष जताया और कहा कि रेलवे का डेवलपमेंट काम सही दिशा में चल रहा है.

बातचीत के दौरान झाड़ग्राम स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल हरे विकास कार्यों की जानकारी डीआरएम ने सांसद को दी. सांसद ने क्षेत्र के  अंतर्गत आने वाले विभिन्न रेलवे स्टेशनों के विकास और वहां यात्री सुविधाओं की जानकारी ली और डीआरएम को यात्री हित में जरूरी उपाय करने को कहा. उन्होंने स्टेशन डेवलपमेंट पर भी डीआरएम को सलाह दी.

इसके बाद सांसद कालीपद ने डीआरएम खड़गपुर को मांगों से जुड़ा एक ज्ञापन भी सौंपा. इसमें क्षेत्र की रेल परियोजनाओं, यात्री समस्याओं और दूसरे सुझावों को सूचीबद्ध किया गया है. डीआरएम ने मांगों पर त्वरित व उचित कारवाई का आश्वासन दिया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 52 हफ्तों में 52 सुधारों की घोषणा की थी, लेकिन कई जोन से लेकर डिवीजन तक यह मजाक बनकर...