Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » देश में पहली बार नदी के नीचे चली Metro Train, कोलकाता से हावड़ा तक पहुंची
मीडिया

देश में पहली बार नदी के नीचे चली Metro Train, कोलकाता से हावड़ा तक पहुंची

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 12, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
नदी के नीचे दौड़ी मेट्रो, Image Source : SCREENGRAB OF VIDEO
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

Kolkata. देश में पहली बार किसी नदी के नीचे मेट्रो ट्रेन चलाकर उसका सफल परीक्षण किया गया है. जी हां, कोलकाता मेट्रो ने बुधवार 12 अप्रैल 2023 को तब इतिहास रच दिया जब पहली बार किसी नदी के नीचे से बनायी गयी सुरंग में ट्रेन को दौड़ाया गया. मेट्रो ट्रेन में केवल अधिकारी और इंजीनियर सवार थे. यह ट्रेन हुगली के नीचे से होती हुई कोलकाता से हावड़ा पहुंची. अधिकारियों का मानना है कि कोलकाता और इसके उपनगरों के लोगों के लिए आधुनिक परिवहन सुविधा मुहैया कराने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है.

वीडियो सौजन्य से मेट्रोल रेल कोलकाता 

Kolkata Metro creates History!For the first time in India,a Metro rake ran under any river today!Regular trial runs from #HowrahMaidan to #Esplanade will start very soon. Shri P Uday Kumar Reddy,General Manager has described this run as a historic moment for the city of #Kolkata. pic.twitter.com/sA4Kqdvf0v

— Metro Railway Kolkata (@metrorailwaykol) April 12, 2023

मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक पी उदय कुमार रेड्डी भी इस एतिहासिक पल के गवाह बने. आला अधिकारियों ने कोलकाता के महाकरण स्टेशन से हावड़ा मैदान तक ट्रेन में यात्रा की. इसके बाद मार्ग से एक और ट्रेन भी हावड़ा मैदान स्टेशन पहुंची. मेट्रो के महाप्रबंधक ने मीडिया से बातचीत में इसे ऐतिहासिक घटना बताया और कहा कि अगले सात माह में हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड स्टेशन के बीच परीक्षण किया जाएगा. इसके बाद इस मार्ग पर नियमित रेल सेवा शुरू हो जायेगी.

बताया जाता है कि भूमिगत खंड के 4.8 किलोमीटर हिस्से पर परीक्षण जल्द ही शुरू होने वाला है. इस खंड के चालू हो जाने के बाद, हावड़ा मैदान देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन बन जाएगा. इसकी गहराई सतह से 33 मीटर नीचे होगी. जीएम के अनुसार मेट्रो से हुगली नदी के नीचे 520 मीटर के हिस्से को 45 सेकेंड में पार कर जायेगी. कहा कि नदी के अंदर स्थित सुरंग पानी की सतह के स्तर से 32 मीटर नीचे है.

यहां यह बताना जरूरी होगा कि नदी के नीचे बनी सुरंग में मेट्रो का परिचालन लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आम जनता के लिए शुरू हो जाने की उम्मीद जतायी जाती है. यह देश में पहली मेट्रो सेवा है जो नदी के नीचे से गुजरेगी. इसका सफर रोमांचित कर देने वाला साबित होगा.

सफल परीक्षण के बाद मेट्रो रेल कोलकाता ने इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर कर लिखा, ‘कोलकाता मेट्रो ने रचा इतिहास. भारत में पहली बार आज किसी नदी के नीचे मेट्रो का रेक दौड़ा. हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक नियमित ट्रायल बहुत जल्द शुरू होगा. महाप्रबंधक पी उदय कुमार रेड्डी ने इसे कोलकाता शहर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया हैं. हुगली नदी को मेट्रो रेक ने 11:55 मिनट पर पार किया. जब ये मेट्रो हावड़ा पहुंची तो महाप्रबंधक पी उदय कुमार रेड्डी ने स्टेशन पर इसकी पूजा की.

Spread the love
indian railway Kolkata metro
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleकोलकाता से 30 मई को रवाना होगी भारत गौरव ट्रेन
Next Article रेलवे में 3.56 लाख पद रिक्त, अधिकारी बना रहे पोस्ट सरेंडर का दबाव : शिवगोपाल मिश्रा
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

मीडिया

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026
रेल न्यूज

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब में बीजेपी लगायेगी नया सियासी दांव ?

July 24, 2026
मीडिया

चलती ट्रेन में TTE पर लोको पायलट को धक्का देने का आरोप, आरपीएफ ने छीना मोबाइल!

July 9, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group