Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » कोलकाता : रंगारंग समारोह के बीच रेलकर्मियों को मिला सीसीएम अवार्ड
    देश-दुनिया

    कोलकाता : रंगारंग समारोह के बीच रेलकर्मियों को मिला सीसीएम अवार्ड

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 20, 2018
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • कर्मचारियों की मेहनत का फल है हमारी उपलब्धि : सीसीएम
    • सियालदह बीसी रॉय आडिटोरियम में  आयोजित हुआ समारोह 
    सम्मान लेती अनामिका कुमारी
    सम्मान लेती अर्पिता माइती

    जमशेदपुर से धर्मेंद्र. कोलकाता में इर्स्टन रेलवे के सियालदह स्थित बीसी रॉय आडिटोरियम में 20 जुलाई शुक्रवार शाम आयोजित समारोह में पांच दर्जन से अधिक रेलकर्मियों को वाणिज्य विभाग के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया. इस मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रिंसिपल मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रशांत कुमार साहु ने पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सहयोगियों का हौसला बढ़ाया. सीसीएम ने रेलवे की प्रगति में कर्मचारियों की भूमिका का अहम बताते हुए कहा कि आपके बेहतर काम और मेहनत का असर है कि आज दक्षिण पूर्व रेलवे लोडिंग से लेकर यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में अग्रणी रहा है. इसके लिए वाणिज्य विभाग से जुड़े सभी विभागीय कर्मचारियेां का प्रयास सराहनीय रहा है. सीसीएम प्रशांत कुमार साहु ने रेलकर्मियों को उत्सुकता के साथ काम करने और बेहतर परिणाम देने के लिए भी प्रेरित किया. सीसीएम ने समारोह में जोन की उपलब्धियों की भी जानकारी भी सहयोगियों को दी और कहा कि सामूहिक प्रयास से ही बेहतर परिणाम मिलता है. उन्होंने सम्मान पाने वाले रेलकर्मियों को बधाई दी तो अन्य रेलकर्मियों को इसके लिए प्रोत्साहित किया. समारोह में सीसीएम एफएम एसके विश्वास के अलावा डिप्टी सीसीएम फ्रेट मनोज कुमार सिंह भी मौजूद थे.

    चक्रधरपुर के टीटीइ दीपक व आद्रा की रीता ने किया मंत्रमुग्ध 

    सम्मान लेते पीएन राव
    सम्मान लेती जे सरिता

    शाम चार बजे आयोजित समारेाह की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रम के साथ की गयी. इसमें चक्राध्रपुर रेलकमंडल के प्रतिवान टीटीइ दीपक चक्रवर्ती ने तबला पर संगत की तो आद्रा मंडल की रीता राय ने नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. गीत व संगीत कार्यक्रमों के बीच अवार्ड पाकर रेलकर्मी पुल्कित नजर आये. सबसे पहले रांची रेलमंडल के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. इसके बाद चक्रधरपुर, आद्रा, खड़गपुर, ट्रेनिंग सेंटर के कर्मचारियों ने सीसीएम से सर्वश्रष्ठ सम्मान लिया.

    चक्रधरपुर रेलमंडल के 14 रेलकर्मियों को मिला अवार्ड

    चक्रधरपुर रेलमंडल से अवार्ड पाने वालों में श्रीमती अर्पिता माइती (डिप्टी सीटीआई) टाटा, श्रीमती जे सरिता (सीनियर बीसी) चक्रधरपुर व श्रीमती अनामिका कुमारी (सीबीसी) टाटा, आर अशोक कुमार (डिप्टी सीटीआई) चक्रधरपुर, जेएन हेम्ब्रम (सीटीआई) राउरकेला, पीके बोस (सीटीआई) राउरकेला, पीएन राव (सीटीआई) टाटा, एके चौधरी (सीजीएस) टाटा, एजी आनंद (हेड जीसी) चक्रधरपुर, एचसी हांसदा (सीजीएस) बांसपानी, टीके मंडल (सीसीआई) राउरकेला, सीआर मिश्रा (सीएलए) चक्रधरपुर, एसके बिसार (सीबीएस) झारसुगुड़ा, केवी बाबू (स्टेन पीउन) राउरकेला शामिल है.

    सार्थक माहौल का परिणाम है बेहतर काम

    सम्मान पत्र के साथ अमित कुमार चौधरी

    रेलवे जोन में वाणिज्य विभाग का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार पाने के बाद चक्रधरपुर रेलमंडल के कर्मचारी काफी प्रसन्न नजर आये. उन्होंने अपनी खुशी का इहजार रेलहंट के साथ किया. टाटा सीजीएस के कर्मचारी अमित कुमार चौधरी ने बताया कि काम करने का सार्थक माहौल मिले और उच्चाधिकारियों का सहयोग रहे तो काम का परिणाम भी बेहतर आता है. यह बेहतर काम और सार्थक माहौल का असर है कि इस सम्मान के लिए मुझे व अन्य रेलकर्मियों को चुना गया. पुरस्कार व सम्मान से और काम करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है. इस सम्मान के लिए हमारे वरीय अधिकारी और मुख्य रूप से सीनियर डीसीएम भास्कर का अभार जताना चाहूंगा. पुरस्कार पाने वाले रेलमंडल के अन्य कर्मचारियों ने भी कार्य स्थल पर बेहतर माहौल को अच्छा परिणाम पाने के लिए जरूरी बताया और कहा कि यह सम्मान उन्हें और बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगा. इससे अन्य रेलकर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी.

    इससे पूर्च : चक्रधरपुर : 20 को सीसीएम अवार्ड, तीन महिला समेत 14 रेलकर्मी होंगे सम्मानित
    ccm award ser
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleसुरक्षा सावधानियों को ध्यान में रखकर ट्रेनों की समयबद्धता सुनिश्चित करें : सीआरबी
    Next Article RPF में निकलेंगी और 10,000 वैकेंसी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026
    बोर्ड/जोन

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026
    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Latest Posts

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group