खड़गपुर. खड़गपुर रेल मंडल के नये वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक गजराज सिंह चारण ने पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने पूर्व सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी से प्रभार लिया. चौधरी का स्थानांतरण रांची मंडल में बतौर वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक हो गया था. गजराज सिंह चारण ने सोमवार को नए वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक का पद-भार ग्रहण किया हैं. श्री चारण इसके पूर्व उत्तर पश्चिम रेलवे में थे. सीनियर कार्यालय में आदित्य कुमार चौधरी को सहयोगियों ने विदाई दी जबकि नये सीनियर डीसीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस मौके पर एसीएम एके सिंह, बबन कुमार के अलावा कार्यालय के अन्य सहयोगी मौजूद थे.


- RPF पर राज्यसभा में उठे सवाल, रेल मंत्री ने दिया जबाव, आगरा कैंट की घटना पर 4 जवान सस्पेंड, CISF को सुरक्षा सौंपने का प्रस्ताव नहीं - August 5, 2026
- रेलवे बोर्ड का निर्देश : एसी बोगी में RAC के यात्रियों को भी अब मिलेगा पूरा बेडरोल, कंज्यूमर फोरम के जुर्माने के बाद जागा रेलवे - August 5, 2026
- सुरक्षा राम भरोसे! अत्यधिक थकान और अव्यावहारिक नियमों के बीच काम करने को मजबूर हैं लोको पायलट - August 3, 2026















































































