Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

खड़गपुर डीआरयूसीसी की बैठक में यात्री सुविधाओं पर घंटों चला मंथन

डीआरयूसीसी मीटिंग को संबोधित करते डीआरएम हाशमी

Kharagpur. दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर रेल मंडल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की 116वीं बैठक गुरुवार को डीआरएम खड़गपुर के सभाकक्ष में हुई. बैठक में सांसदों के मनोनीत प्रतिनिधि एवं विभिन्न यात्री संघों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक में यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों व मांगों पर चर्चा की गई. बैठक में विभागीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

डीसीएम खड़गपुर, सौगत मित्रा ने पिछले वित्तीय वर्ष में संभाग के प्रदर्शन की जानकारी के साथ बैठक की शुरुआत की. डीआरएम खड़गपुर एमएस हाशमी ने डीआरयूसीसी सदस्यों द्वारा उठाये गये मांगों और सुझावों को धैर्यपूर्वक सुना. उन्होंने उठाए जा रहे मुद्दों के समाधान की बात कही और यह आश्वस्त किया कि जिन मुद्दों पर डिवीजन से हल नहीं निकलेगी उन्हें वह जोन और बोर्ड तक पहुंचायेंगे.

बैठक में शामिल समिति के सदस्यों ने मिलन माईती, सांसद मेदिनीपुर दिलीप घोष के प्रतिनिधि आदि शामिल थे. इस मौके पर एक गुप्त मतपत्र चुनाव के माध्यम से जेडआरयूसीसी के लिए एक सदस्य को नामांकित करने का चयन किया गया.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...