Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

KHARAGPUR : एडीआरएम ने कोरोमंडल एक्सप्रेस में की जांच, अवैध वेंडरों को संतरागाछी में उतारा

KHARAGPUR. स्टेशन से लेकर ट्रेनों तक अवैध वेंडरों की पहुंच अब सामान्य पैसेंजर ट्रेनों से लेकर मेल-एक्सप्रेस-सुपरफास्ट व प्रीमियम ट्रेनों तक हो चुकी है. इसका खुलासा कारोमंडल एक्सप्रेस में एडीआरएम खड़गपुर सुश्री मनीषा गोयल की औचक जांच में हुआ है.  शुक्रवार को  खड़गपुर से टिकट जांच कर्मचारियों की एक टीम ने सुश्री मनीषा गोयल, एडीआरएम (ओपी)/खड़गपुर के नेतृत्व में ट्रेन संख्या 12842 (चेन्नई-शालीमार कोरोमंडल एक्सप्रेस) में औचक टिकट जांच अभियान चलाया.

एडीआरएम केजीपी के नेतृत्व में टीम ने खड़गपुर से संतरागाछी तक कोरोमंडल एक्सप्रेस में निरीक्षण किया और ट्रेन में अनियमित या बिना टिकट यात्रा के 13 मामलों काे पकड़ा. एडीआरएम खड़गपुर ने ट्रेन के अंदर अनधिकृत वेंडिंग भी पाया. इस दौरान अनधिकृत विक्रेता को संतरागाछी स्टेशन पर ट्रेन से उतार दिया गया और उसने जुर्माना भी वसूला गया. नियमों के अनुसार उल्लंघन करने वालों से 8,500/- रुपये का जुर्माना अभियान में वसूला गया.

रेल प्रशासन के अनुसार औचक निरीक्षण एवं जांच अभियान टिकट जांच दल एवं मंडल अधिकारियों द्वारा बार-बार चलाया जा रहा है. यह अनियमित एवं बिना टिकट यात्रा गतिविधियों के साथ-साथ किसी भी प्रकार की अनधिकृत वेंडिंग प्रथाओं को रोकने के लिए मंडल के प्रयासों का हिस्सा है. रेल प्रशासन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि औचक निरीक्षण अभियान नियमित रूप से चलाया जायेगा.

प्रेस विज्ञप्ति

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...