Visakhapatnam. एक दशक बाद दक्षिण तटीय रेलवे (SCoR) को अपना खुद का महाप्रबंधक मिल गया है. रेलवे बोर्ड ने गुरुवार को आदेश जारी कर वर्तमान में रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक (सिग्नल आधुनिकीकरण) के रूप में कार्यरत संदीप माथुर को विशाखापत्तनम मुख्यालय वाले दक्षिण तटीय रेलवे (SCoR) जोन का महाप्रबंधक नियुक्त किया है.
विशाखापत्तनम के सांसद एम. श्रीभारत ने इसे बेहतर कदम बताया और कहा कि 21 जनवरी, 2025 को रेल मंत्री को पत्र लिखकर सरकार से पूर्णकालिक महाप्रबंधक की नियुक्ति करके SCoR जोन से संबंधित विकास कार्यों में तेजी लाने का आग्रह उन्होंने किया था. सांसद ने कहा कि नए जोन की तेज प्रगति और परिचालन तत्परता सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित जीएम की आवश्यक थी जो आज पूरी हो गयी.
उधर दूसरी ओर यूनियन नेता रेवती रमण एवं राजू ने नवनियुक्त जीएम संदीप माथुर से मिलकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी. संदीप माथुर दक्षिण तटीय रेलवे के रूप में 18वें जोन के पहले जनरल मैनेजर होंगे. यूनियन नेताओं ने कहा कि संकेत एवं दूरसंचार कर्मचारियों की समस्याओं को उसने बहुत उम्मीद है. इससे पहले संदीप माथुर रेलवे बोर्ड में पीईडी पद पर थे.
उधर दूसरी ओर सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन मेंटेनर्स यूनियन के अध्यक्ष नवीन कुमार और महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश ने भी नवनियुक्त जीएम संदीप माथुर को बधाई और शुभकामनाएं दी है. नवीन कुमार ने जारी बयान में कहा कि संदीप माथुर का मार्ग दर्शन शुरू से IRSTMU को मिलता रहा है और उनकी पदस्थापना से कर्मचारियों के लिए नये रास्ते खुलेंगे.
- रायपुर रेल मंडल में CBI का छापा, भिलाई PP यार्ड में देर रात तक चली कार्रवाई - August 14, 2026
- पार्सल एक्सप्रेस से ₹6 करोड़ का अवैध तांबा और एल्युमिनियम जब्त, बिना वैद्य चालान के कैसे हुआ लोड ! - August 13, 2026
- रेलवे का हाई-टेक ‘वार रूम’: एआई तकनीक से हो रही देश के प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों की लाइव निगरानी - August 13, 2026
















































































