Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » IZZATNAGAR : मथुरा कैंट के PWI समेत महिला ट्रैकमैन का तबादला, आवास में रेलकर्मियों को रखने की होगी जांच
    बोर्ड/जोन

    IZZATNAGAR : मथुरा कैंट के PWI समेत महिला ट्रैकमैन का तबादला, आवास में रेलकर्मियों को रखने की होगी जांच

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 28, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • पीडब्ल्यूआई आवास m/17 मथुरा छावनी में कर्मचारियों को रखने के मामले में SrDENCo ने दिये जांच के आदेश 
    • हर जांच से बरी होकर अपने को प्रभावशाली साबित करते रहे हैं अजय कुमार भटनागर, अब एक और जांच  

    IZZATNAGAR. पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में रेल प्रशासन का एक आदेश इन दिर्नों चर्चा में हैं. यहां मथुरा छावनी के पीडब्ल्यूआई (SSE P WAY) अजय कुमार भटनागर का तबादला महिला ट्रैकमैंटेनर के प्रताड़ना समेत लगातार लग रहे आरोपों  के बीच कर दिया गया है. महिला ट्रैकमैनटेनर ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए रेल प्रशासन के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करायी थी. इस मामले को महिला आयोग, एससी-एसटी आयोग में भी ले जाया गया है. इसके बाद रेल प्रशासन ने आरोपी पीडब्ल्यूआई  के साथ शिकायतकर्ता महिलाकर्मी का भी तबादला कर दिया है. इसका आदेश सीनियर डीपीओ कार्यालय से 24 सितंबर को जारी किया गया. अब तक दोनों को स्पेयर नहीं किया गया है. हालांकि रेल प्रशासन ने तबादलों को प्रशासनिक स्तर पर लिया गया निर्णय करार दिया है.

    पीडब्ल्यूआई अजय कुमार भटनागर को मथुरा छावनी से कासंगज भेजा गया है. जबकि महिला कर्मचारी का तबादला कानपुर अनवरगंज किया गया है.  पीडब्ल्यूआई के तबादला आदेश जारी होने के बाद से ही रेलकर्मियों में इस बात की चर्चा तेज हो गयी है कि तबादला रोकने के लिए पीडब्ल्यूआई ने डील कर ली है और उनका तबादला आदेश वापस हो सकता है! हालांकि अब तक रेल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. वहीं दूसरी ओर दिलचस्प बात यह है कि इसी पीडब्ल्यूआई से जुड़े कुछ आरोपों की जांच सीनियर डीईएन को-ऑर्डिनेशन अरुण कुमार ने #ADEN_MRT को दिया है. 
    PWI अजय कुमार भटनागर के  m/17 मथुरा छावनी स्थित आवास पर रेलकर्मियों से काम लेने की बात सामने आयी है. इसका फोटो सामने आने के बाद शिकायत #DRM_IZM से की गयी. इसके बाद सीनियर डीईएन को-ऑर्डिनेशन अरुण कुमार ने ADEN मथुरा को जांच के आदेश दिये हैं. PWI अजय कुमार भटनागर के  m/17 मथुरा छावनी स्थित आवास पर झाड़ू लगाने वाले की जो तस्वीर सामने आयी है उसे पीडब्ल्यूआई के अधीन कार्य करने वाला रेलकर्मी बताया जा रहा है. इसकी पुष्टि रेलहंट नहीं करता. यह भी बात चर्चा में है कि महिला ने जब डीआरएम के पास प्रताड़ना का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज करायी तब पीडब्ल्यूआई के बंगले पर काम करने वाले दो लोगों को ही बतौर गवाह सामने कर दिया गया.

    कहा जा रहा है कि PWI के लिए गवाही देने वाले ये दोनों वहीं है जो कई महीनों से गैंग में नहीं जाकर पीडब्लयूआई अजय कुमार भटनागर के आवास पर सेवा दे रहे हैं. इससे पहले भी जनवरी व फरवरी 2023 में इस मामले को RAILWHISPERS ने भी उठाया था. 

    इस मामले के सामने आने के बाद डीआरएम रेखा यादव ने जांच के आदेश दिये और इन्हीं सीनियर डीईएन को-आर्डिनेशन अरुण कुमार ने ही जांच के आदेश दिये. जांच का परिणाम दिलचस्प रूप से सामने नहीं आया. इसके बाद पीडब्लयूआई अजय कुमार भटनागर के  m/17 मथुरा छावनी स्थित आवास रेलकर्मियों की सेवा लिये जाने का मामला कई बार सामने और शिकायत डीआरएम तक पहुंची लेकिन जांच के नाम PWI का प्रभाव हर बार काम आया ?

    आलम यह है कि ट्रैकमेंटेनरों ने सामूहिक रूप से भी डीआरएम इज्जतनगर को पत्र भेजकर पूरी बात बतायी और PWI की हरकतों से अवगत कराया. इसे बाद डीआरएम के स्तर पर जांच करायी गयी. तब भी यह बात सामने आयी कि जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है. इस मामले को RAILHUNT ने भी डीआरएम के सामने उठाया. निष्पक्ष जांच पर सवाल उठाये गये लेकिन मामले को दबा दिया गया. एक बार फिर महिला की शिकायत सामने आने पर रेल प्रशासन ने कदम तो उठाया लेकिन अब बात सेटिंग-गेटिंग पर अटक गयी है.

    ट्रैकमैंटेनरों का कहना है कि PWI के खिलाफ किसी जांच का सार्थक परिणाम तब तक सामने नहीं आ सकता है जब तक उन्हें सेक्शन से  हटाकर निष्पक्ष जांच नहीं करायी जाये. क्योंकि वर्तमान सभी जांच में ट्रैकमैंटेनरों पर दबाव होता और चुनिंदा लोगों को सामने कर बयान दिलाकर खुद को पाक साफ करने का प्रपंच अधिकारी रच लेते हैं. ऐसे में जांच की निष्पक्षता हमेशा ही सवालों में होती है. हम लोग चाह कर भी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं होते क्योंकि हमें उसी अधिकारी के अधीन काम करना होता है.

    जारी ….

    रेलहंट का प्रयास सच को सामने लाना मात्र है, अगर किसी पक्ष को ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी बात नहीं सुनी गयी या रखी गयी है तो वह [email protected] या वाट्सएप नंबर 9905460502 पर तथ्यों के साथ अपनी बात रख सकते हैं, उन्हें पूरी प्राथमिकता दी जायेगी. 

    IZZATNAGAR DRM IZZATNAGAR: Along with the PWI accused of harassment PWI MATHURA CANTT the complainant woman trackman was also transferred
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleJHARKHAND : रेलवे लाइन पर आया हाथियों का झुंड, Humsufer Express के चालक ने लगायी ब्रेक
    Next Article दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर 6,000 विशेष ट्रेन चलाने की तैयारी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ये ऐलान
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026
    बोर्ड/जोन

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026
    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group