BHOPAL IRSTMU (Indian Railways S&T Maintainer’s Union) का प्रतिनिधिमण्डल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक (DRM BHOPAL)राजीव त्यागी से मिला. यूनियन नेताओं ने S&T विभाग की विभिन्न समस्याओं पर बात की और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाने की उम्मीद डीआरएम से जताई.
यूनियन ने भोपाल मंडल में वर्तमान में रिक्तियों को भरे जाने की मांग की. शिष्टमंडल ने मंडल रेल प्रबंधक को अवगत कराया कि यॉर्ड स्टीक के आधार पर रिक्तियों की स्थिति हर मंडल से बोर्ड को भेजी जा रही है, उसे शीघ्रता से स्वीकृत करवाने का प्रयोजन होना चाहिए.
मंडल रेल प्रबंधक ने इस मामले में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन यूनियन नेताओं को दिया. प्रतिनिधिमंडल में मंडल संयुक्त सचिव हरिओम शरण मिश्रा, आशीष गुप्ता, हितेश्वर यादव, संस्थापक सदस्य रमाकांत शुक्ल तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डहेरिया शामिल थे.
- प्रकृति की गोद में आदित्यपुर रेलवे कर्मचारी परिवार ने रचा इतिहास, सावन महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन - August 17, 2026
- TATANAGAR : कार्यालय टूटने से ओबीसी कर्मचारी संघ में नहीं हुआ ध्वजारोहण, राष्ट्रीय आयोग तक मामला ले जाने की चेतावनी - August 17, 2026
- विशाखापट्टनम में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 179.50 करोड़ के प्रोजेक्ट में 15 लाख की रिश्वत लेतेSSE को दबोचा! - August 17, 2026
















































































