Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

आदित्यपुर से पांच साल बाद हुआ तबादला, दो माह में आईओडब्ल्यू ने करा ली वापस पोस्टिंग

चक्रधरपुर. आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर लगातार पांच साल से जमे आईओडब्ल्यू अशोक कुमार ने तबादला के दो माह बाद ही फिर से वहीं पोस्टिंग करा ली है. उनका तबादला दो माह पहले ही चक्रधरपुर स्पेशल सेल में हुआ था जिसे रद्द करने का आदेश 11 फरवरी को सीनियर डीपीओ कार्यालय से जारी किया गया. रेलवे मेंस यूनियन का आरोप है कि ऊपरी सेटिंग-गेटिंग कर अशोक कुमार ने दो महीने बाद ही यहां पुनर्स्थापन करवा लिया है.

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की आदित्यपुर शाखा ने आपात बैठक कर आईओडब्ल्यू अशोक कुमार की आदित्युपर में फिर से पोस्टिंग का विरोध किया है. शाखा सचिव डी अरूण ने आरोप लगाया कि आईओडब्ल्यू अशोक कुमार के पांच साल के कार्यकाल में उन पर कई गंभीर आरोप लगे जिनकी जांच चल रही है. ऐसे में उनकी फिर से आदित्यपुर में पोस्टिंग रेलवे बोर्ड के उस सकुर्लर का भी उल्लंघन है जिसमें संवेदनशील पदों पर तीन साल से अधिक किसी को नहीं रखने की बात कही गयी है.

हालांकि चक्रधरपुर रेलमंडल में रेलवे बोर्ड के सकुर्लर का पालन शायद ही कोई विभाग करता है. यहां लोग अधिकारियों को खुश कर लंबे समय से अपने स्थान पर जमे हुए है. कभी-कभी दिखावे के लिए उनके तबादले आदेश निकाला जरूर जाता है लेकिन दो से तीन माह बाद उनकी पोस्टिंग फिर से मनपसंद स्थान पर कर दी जाती है. अशोक कुमार के तबादले को लेकर आदित्यपुर में चल रहा विरोध बढ़ता जा रहा है. रेलवे मेंस यूनियन ने पोस्टिंग आदेश वापस नहीं लेने पर सीनियर डीपीओ को आंदोलन तक की चेतावनी दे दी है. अशाेक कुमार की पोस्टिंग को लेकर बुलायी गयी बैठक में रवि नायर, एके महाकुड़, राजकुमार, राजेश कुमार, शांता राव आदि मौजूद थे.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...