Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

बिलासपुर रेल हादसे के बाद PCSO का तबादला, अनूप सतपथी बने SECR के प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर

RAIPUR. भारतीय रेलवे बोर्ड ने प्रशासनिक फेरबदल किया है. इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है, जिसमें तीन अधिकारियों के नाम शामिल हैं. इनमें से एक अधिकारी अनूप कुमार सतपथी को साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) का नया प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर (PCSO) बनाया गया है.

रेल मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में SECR में PCSO एससी. चौधरी को ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) में स्थानांतरित किया गया है. वहीं अनूप कुमार सतपथी को WCR के रिक्त HAG/IRTS पद का उपयोग करते हुए SECR में नया PCSO बनाया गया है.

इसके अलावा अरविंद कुमार राजक, जो अभी HAG/IRTS पद के समकक्ष PCCM (CHOD) के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें अब WCR में SAG/IRTS के रिक्त पद पर PCCM (CHOD) के रूप में पोस्ट किया गया है.

SECR के PCSO एससी चौधरी के तबादले को बिलासपुर रेल हादसे से जोड़कर देखा जा रहा है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...