KISANGANJ. डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की बोगी से धुआं उठने को लेकर यात्रियों में शुक्रवार को अफरातफरी मच गयी. उस समय ट्रेन किशनगंज स्टेशन पर खड़ी थी. दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12424) के B-छह कोच से धुआं निकल रहा था. रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन यंत्र से धुआं पर काबू पाया.
घटना शुक्रवार की सुबह किशनगंज रेलवे स्टेशन की है. जांच से यह पता चला है कि ब्रेक में खराबी के कारण धुआं निकल रहा था. आग बूझाने के बाद ट्रेन को आगे की ओर रवाना कर दिया गया है. रेलवे सूत्रों के अनुसार ब्रेक बाईडिंग के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई थी. अब सब सामान्य है. ट्रेन भी डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हो गई है.
इधर, इस घटना के बाद करीब 40 मिनट तक राजधानी एक्सप्रेस एक नंबर प्लेटफॉर्म पर रुकी रही. इस दौरान रेलवे के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया. कुछ ही देर में सबकुछ ठीक कर लिया गया. रेलवे के अधिकारी का कहना है कि हालात नियंत्रण में है. घटना के समय बी-छह कोच में लगभग 70 यात्री बैठे थे. सभी लोग सुरक्षित हैं. मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है.
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
- RANCHI : रेलवे ट्रैक पर कटा मिला RPF जवान का शव, तीन दिन पहले हुई थी पोस्टिंग, सवालों में घिरी मौत! - June 18, 2026
















































































