Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

ECOR जीएम ने अंगुल-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर रेल खंड का किया निरीक्षण

Bhubaneswar : ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECOR) के महाप्रबंधक मनोज शर्मा ने विंडो ट्रेलिंग के साथ जारापाड़ा और झारसुगुड़ा रोड के बीच डबल लाइन खंड का निरीक्षण किया और स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया. उनका यह रुटीन निरीक्षण था. इसमें जीएम संबलपुर क्षेत्र के साथ-साथ अंगुल और झारसुगुड़ा के बीच जारापाड़ा-झारसुगुड़ा सेक्शन को गये और निरीक्षण किया. उन्होंने रेलवे परियोजनाओं की प्रगति भी जानी.

महाप्रबंधक ने सरला में आरओएच सुविधा के साथ मालगाड़ी परीक्षण के लिए निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया और संबलपुर में रेलवे अधिकारियों के साथ चल रहे रेलवे बुनियादी ढांचे के कार्यों और निर्माणाधीन रेलवे परियोजनाओं की भी समीक्षा की. उनके साथ संबलपुर डीआरएम विनीत सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे.

ईस्ट कोस्ट जीएम ने बुनियादी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया और कहा कि स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाकर रेलवे की योजनाओं को शीघ्रता से पूरा करने के प्रयास किये जाये.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...