Chakradharpur. चक्रधरपुर रेलमंडल लोडिंग में 0.4 फीसदी की गिरावट के बावजूद वित्तीय वर्ष 2022-23 में 145.13 मिलियन टन लोडिंग और 12854.78 करोड़ की वसूली के साथ देश में चौथे स्थान पर रहा है. वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में इस साल 145.53 मिलियन टन की लोडिंग की गयी जो 0.4 मिलियन टन कम है. हालांकि राजस्व वसूली के आकड़े में पिछले वर्ष 12008.88 करोड़ रुपये की तुलना में इस साल 7.04 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है.
वर्ष 2022-23 में माल किराया से 12854.78 करोड़ रुपये जो पिछले साल के 845.9 करोड़ से अधिक है. वित्तीय वर्ष 2022-23 में यात्री किराये से 385.09 करोड़ की उगाही की गयी है. यह पिछले वर्ष 2021-22 में 247.33 करोड़ रुपये थी. जबकि यात्री किराये से कमाई में इस साल अप्रत्याशित रूप से 55.70 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. यात्रियों की संख्या पिछले साल की अपेक्षा 72.35 लाख (73.83) प्रतिशत अधिक रही है. पिछले साल यात्रियों की संख्या 97.99 लाख थी, जो इस साल 170.73 लाख हो गई.
इसका फायदा राजस्व की बढ़ोतरी में डिवीजन को मिला है. इसके अलावा पार्सल में 7.28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है.
मद वित्तीय वर्ष 2022-23 पिछले वर्ष 2021-22 प्रतिशत
- लोडिंग (एमटी) 145.13 145.53 0.28
- माल भाड़ा आय (करोड़) 12854.78 12008.88 7.04
- यात्री की संख्या (लाख) 170.34 97.99 73.83
- यात्री किराया आय (करोड़) 385.09 247.33 55.70
- पार्सल (टन) 16625 15169 9.60
- पार्सल आय (करोड़) 3.74 3.48 7.28
- ECR कार्मिक विभाग की ‘अंधेरगर्दी’, 79 JE प्रशिक्षुओं के हक पर डाका, रेलवे बोर्ड के आदेशों को ठेंगे पर रख रहे अधिकारी! - July 20, 2026
- 8वें वेतन आयोग से पहले रेलवे का बड़ा कदम, ट्रैकमेन और रनिंग स्टाफ के ‘रिस्क-हार्डशिप’ का जुटेगा डेटा, बढ़ सकते हैं भत्ते - July 19, 2026
- DDU Railway Division में हादसा या ‘प्रशासनिक लापरवाही’? जर्जर क्रेन की पुली ने ली रेलकर्मी की जान, सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल - July 19, 2026

















































































