Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » कुंभ के लिए चलेंगी 900 स्पेशल ट्रेनें, इंजनों पर लगेंगे एआई युक्त सीसीटीवी कैमरे : सीआरबी
    रेल न्यूज

    कुंभ के लिए चलेंगी 900 स्पेशल ट्रेनें, इंजनों पर लगेंगे एआई युक्त सीसीटीवी कैमरे : सीआरबी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 20, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • प्रयागराज में रेलवे बोर्ड की चेयरमैन ने की समीक्षा बैठक, कहा – इस साल 30 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के कुंभ में आने की संभवना  

    PRAYAGRAJ. रेल दुर्घटनाओं से निजात पाने के लिए रेलवे प्रत्येक लोकोमोटिव (ट्रेन के इंजन) के ऊपर और महत्वपूर्ण यार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगा रहा है जो ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)’ प्रौद्योगिकी से युक्त होंगे. प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर संवाददाताओं से बातचीत में रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी जया वर्मा सिन्हा ने रेल दुर्घटनाओं को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा, हम हर एक ‘लोकोमोटिव’ के ऊपर और सभी महत्वपूर्ण यार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगा रहे हैं जो ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)’ से जुड़े होंगे.

    उन्होंने कहा, इन कैमरों से यह सूचना मिल सकेगी कि कहीं असामान्य स्थिति तो नहीं है. ये कैमरे प्रत्येक लोकोमोटिव और हर कोच में लगाए जाएंगे.
    रेलवे ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान जितनी भी सुरक्षा एजेंसियां हैं वे ट्रैक की लगातार निगरानी करेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि कोई भी असामाजिक तत्व पटरियों को नुकसान न पहुंचाए. आगामी महाकुंभ मेले को लेकर रेलवे की तैयारियों की समीक्षा करने मंगलवार सुबह प्रयागराज पहुंचीं सिन्हा ने कहा, हमें पूरी उम्मीद है कि कुंभ मेले से पहले ढांचागत परियोजनाएं और क्षमता विस्तार की परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी.

    उन्होंने बताया कि पिछले कुंभ मेले (2019) में रेलवे ने मुख्य स्नान पर्व पर लगभग 530 विशेष ट्रेन चलाई थीं और इस बार (कुंभ 2025) मुख्य स्नान पर्व पर लगभग 900 विशेष ट्रेन चलाए जाने की संभावना है. रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष ने कहा कि इस बार कुंभ मेले में 30 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है और आपात स्थिति में भीड़ को किस तरह से निकाला जाए, इसकी विस्तार से योजना बनाई जा रही है.

    उन्होंने बताया कि प्रयागराज जंक्शन अमृत भारत स्टेशन के तहत चयनित है और कुंभ से पहले एक तरफ के भवन तैयार हो जाएंगे एवं इसके एक-दो साल के भीतर पूरा स्टेशन तैयार हो जाएगा. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष ने उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधकों और इन जोन के तहत आने वाले मंडलों के डीआरएम के साथ आगामी कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की एवं विभिन्न स्टेशनों पर जाकर निरीक्षण किया.

    allahabad kumbh crb jaya verma Railways will install AI-enabled CCTV cameras in engines and yards to prevent accidents: CRB special trains in kumbh mela
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleCKP DIVISION : मुंबई मेल हादसे से उबरे नहीं कि राजखरसावां में मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी
    Next Article UMRKS ने सीआरबी को थमाया 38 सुझाव व मांगों का पुलिंदा, ओल्ड पेंशन की डिमांड सबसे ऊपर
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group