Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

CKP DIVISION : नवनिर्मित रेलवे ब्रिज के पास जमीन धंसी, समय रहते ट्रेनों को किया गया नियंत्रित

CKP. हावड़ा–मुंबई मुख्य रेल मार्ग के बंडामुंडा रेलखंड में गुरुवार रात एक बड़ी दुर्घटना टल गई. बंडामुंडा के-कैबिन के निकट किलोमीटर संख्या 408/25 के पास नव निर्मित रेलवे ब्रिज के पास अचानक भू–स्खलन (स्लाइडिंग) होने से रेल प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया. शाम के समय रेलवे पेट्रोलिंग स्टाफ ने गश्त के दौरान भू-स्खलन होते देखा और तुरंत विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी.

सूचना मिलते ही रेलवे इंजीनियरिंग विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. स्थिति गंभीर न हो, इसलिए तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया. निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार ने जेसीबी मशीन की मदद से भू-स्खलन वाले स्थान पर पूरी रात मिट्टी भरने का कार्य जारी रखा. लगभग पूरी रात चले राहत अभियान के बाद शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे स्थिति सामान्य घोषित की गई.

राहत कार्य के दौरान गुरुवार रात अप लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों को राउरकेला स्टेशन की ओर दूसरे ट्रैक के माध्यम से डायवर्ट कर भेजा गया. साथ ही सुरक्षा के मद्देनज़र ट्रेनों की गति को भी काफी धीमा कर दिया गया. ध्यान देने योग्य है कि इसी स्थान पर करीब छह महीने पहले, 27 मई को भी इसी तरह का भू–स्खलन हुआ था, जिसके बाद रेल अधिकारियों ने काफी मशक्कत कर स्थिति को नियंत्रित किया था. लगातार हो रहे भू-स्खलन ने फिर से सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं और इस क्षेत्र में स्थायी समाधान की आवश्यकता महसूस की जा रही है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...