Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » सीबीआई ने बारीपदा आरपीएफ आउट पोस्ट के इंस्पेक्टर को घूस लेते दबोचा
    देश-दुनिया

    सीबीआई ने बारीपदा आरपीएफ आउट पोस्ट के इंस्पेक्टर को घूस लेते दबोचा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 28, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सांकेतिक तस्वीर
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    रेलहंट ब्यूरो, खड़गपुर

    दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल अंतर्गत बालासोर आरपीएफ पोस्ट के बारीपदा आउट पोस्ट के प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार को सीबीआई की टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा है. उसके साथ जवान प्रमोद मरांडी को भी सीबीआई टीम ने गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य जवान भगराई मुर्मू मौके से भाग निकला. सीबीआई ने यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर छोटा होटल चला रहे जयंत कुमार मोहंती की शिकायत पर की. जयंती से आरपीएफ के इंस्पेक्टर ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी.

    बताया जाता है कि जयंत से बातचीत में मामला 10 हजार रुपये तत्काल देने पर तय हो गया था. इसके बाद जयंत ने इसकी सूचना कोलकाता के सीबीआई अधिकारियों तक पहुंचायी. बुधवार की दोपहर गोपनीय रूप से सीबीआई डीएसपी की अगुवाई में आयी टीम ने जाल बिछाकर आरपीएफ आउटपोस्ट के प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार को धर दबोचा. बताया जाता है कि आसपास के दुकानदारों ने लगातार आरपीएफ इंस्पेक्टर द्वारा पैसे के लिए परेशान करने की शिकायत सीबीआई को लिखकर भेजी थी.

    दिलचस्प् बात यह है कि यह कार्रवाई ऐसे समय में की गयी है जब आरपीएफ के अधिकारी व जवानों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आरपीएफ डीजी अरुण कुमार लगातार कार्रवाई कर रहे है. इस मामले में कई जवानों को पहले ही सीधे बर्खास्त् किया जा चुका है जबकि कई जांच के दायरे में है. बताया जाता है कि बालासोर में तैनाती के दौरान चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर में पूर्व में तैनात रह चुके इंस्पेक्टर कालिका पाठक और एक अन्य को सीबीआई टीम ने पकड़ा था. वह घटना से पूरे जोन में चर्चा का विषय बनी थी. उक्त् इंस्पेक्टर को महकमे में जांच और कोर्ट में चल रही कार्रवाई के दौरान ही बर्खास्त कर दिया है.

    मई माह में ही उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने आठ हजार रुपये की रिश्वत लेने के दोषी आरपीएफ इंस्पेक्टर को सात साल की सजा सुनाई थी. जज अमित वीर सिंह की अदालत ने आरोपी इंस्पेक्टर पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया था. 10 अक्टूबर 2014 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 11 पर वेंडर ठेकेदार अरुण मिश्रा से आठ हजार की रिश्वत लेते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर जी.हसन को सीबीआइ की एंटी करप्शन शाखा ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया था.

    सूचनाओं पर आधारित समाचार में आपकी टिप्पणी अथवा विचारों का स्वागत है, आप हमें वाट्सएप 6202266708 या मेल [email protected] पर भेज सकते है हम उसे पूरा स्थान देंगे. 

    CBI caught inspector of Baripada RPF out post taking bribe
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleटाटानगर रेलवे आरक्षण केंद्र की दीवार गिरी, 3 लोग घायल
    Next Article जबलपुर : आरपीएफ की लापरवाही, स्टेशन पर तोड़फोड़ करने के सभी आरोपी बरी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026
    Latest Posts

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group