Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

BILASPUR : मानव तस्करी रोकने को लेकर रेलवे गंभीर, आरपीएफ ने आयोजित की कार्यशाला

BILASPUR. मानव तस्करी समय के साथ बड़ा विषय बनता जा रहा है. इस विषय पर राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया के. रहाटकर के तत्वावधान एवं सहयोग से रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आयोजित “मानव तस्करी रोधी जागरूकता” कार्यशाला का आयोजन रेलवे के एनई इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम बिलासपुर में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर नगर निगम महापौर पूजा विधानी उपस्थित रहीं.

इस कार्यशाला में बिलासुपर रेंज पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला, बिलासपुर रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त मुनव्वर खुर्शीद, बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता नौशीना आफरीन अली, रामावतार सिंह, गुंजन सिंह, लक्ष्मी वर्मा, आशा दुबे, राज्य महिला आयोग पुष्पा कुजूर, रमन कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब दिनेश सिंह तोमर, नागपुर मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपचन्द्र आर्या एवं बिलासपुर रेलवे के वरिष्ठ विधि सलाहकार अमिया कुमार, उपस्थित रहें.

कार्यशाला के शुभारम्भ में बिलासपुर रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त मुनव्वर खुर्शीद ने मुख्य अतिथि सहित सभी मेहमानों को शॉल एवं श्रीफल देकर स्वागत किया. कार्यशाला में मानव तस्करी की रोकथाम डॉ. संजीव शुक्ला, नौशीना आफ़रीन अली, व अमिया कुमार ने मानव तस्करी की रोकथाम के लिए अपनी बातें कही, जो काफी मददगार साबित होगी.

इस कार्यशाला के समापन पर बिलासपुर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर ने राष्ट्रीय महिला आयोग को इस कार्यशाला को बिलासपुर रेलवे में आयोजित किए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया. कार्यशाला में रेलवे सुरक्षा बल, राष्ट्रीय महिला आयोग, पुलिस बल, रेलवे टीटीई, बाल विकास, अन्य एनजीओ, लायन्स क्लब एवं सोशल वर्कर सहित कुल 326 लोगों ने भाग लिया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 52 हफ्तों में 52 सुधारों की घोषणा की थी, लेकिन कई जोन से लेकर डिवीजन तक यह मजाक बनकर...