Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » बरकाकाना : पीएलएफआई उग्रवादियों ने हेंदेगीर स्टेशन मास्टर व पोर्टर को उठाया, पटरी पर बम लगाया
रेलहंट स्पेशल

बरकाकाना : पीएलएफआई उग्रवादियों ने हेंदेगीर स्टेशन मास्टर व पोर्टर को उठाया, पटरी पर बम लगाया

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 10, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • बम से ध्वस्त हो सकता था हेंदेगिर स्टेशन भवन

रांची से नूतन. पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल अंतर्गत बरकाकाना-गढ़वा सेक्शन के हेंदेगीर स्टेशन में शनिवार रात पीएलएफआई उग्रवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयार की थी. पांच-छह की संख्या में आये हथियारबंद उग्रवादियों ने स्टेशन मास्टर राजीव कुमार और पोर्टर संतोष कुमार का अपहरण कर लिया़ और पटरी के पास विस्फोटक रखकर उसे उड़ाने का प्रयास किया. घटना शनिवार रात 1.45 बजे की है. हालांकि अपहरण के कुछ घंटों के बाद ही स्टेशन मास्टर और पोर्टर को रातू में छोड़ दिया. स्टेशन मास्टर के बयान पर बरकाकाना रेल थाना में मामला दर्ज किया गया है. बम की सूचना के बाद बीडीएस की टीम ने दोनों बम को समय रहते डिफ्यूज कर दिया.

उग्रवादियों द्वारा अपहृत स्टेशन मास्टर व पोर्टर

उग्रवादियों की हरकत के बाद बरकाकाना-गढ़वा सेक्शन पर घंटों परिचालन ठप रहा. स्टेशन मास्टर व पोर्टर की वापसी के बाद सुबह लगभग छह बजे से ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो सकी. नई दिल्ली-रांची राजधानी भी इस दौरान करीब आधे घंटे तक हेंदेगीर स्टेशन के पास खड़ी रही. पीएलएफआई ने हस्तलिखित पर्चा फेंक कर बचरा साइडिंग, राय आरसीएम साइडिंग, खलारी कोयला साइडिंग और हजारीबाग की कटकमसांडी साइडिंग का काम बंद करने की चेतावनी दी है. बताया जाता है कि पीएलएफआई उग्रवादी संगठन ने अपहरण के कुछ घंटे बाद ही पोर्टर संतोष कुमार को छोड़ दिया गया, जबकि स्टेशन मास्टर राजीव कुमार को रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र के हुरहुरी के पास छोड़ दिया.

राजीव कुमार ने बताया कि वे रात 1.50 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस को पार कराने बाहर निकले, तो देखा कि आठ-दस लोग स्टेशन भवन के सामने बम लगा रहे हैं. विरोध करने पर नक्सलियों ने उन्हें पकड़ लिया. हाथ और आंखों पर पट्टी बांधकर अपने साथ ले गए. उन्होंने बताया कि सभी उग्रवादियों के पास छोटे हथियार थे. सभी स्वयं को पीएलएफआई का उग्रवादी बता रहे थे. इसी दौरान उग्रवादियों ने हस्तलिखित पर्चा भी छोड़ा था.हेंदेगीर रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक पर लगाए गए पांच-पांच किलो के शक्तिशाली बम से पूरा स्टेशन भवन ध्वस्त हो सकता था. बम डिफ्यूज करनेवाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट होते ही स्टेशन भवन के परखच्चे उड़ सकते थे.

ग्रवादियों द्वारा छोड़े गए स्टेशन मास्टर राजीव कुमार और पोर्टर संतोष कुमार से वरीय पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक पूछताछ की. पुलिस अधिकारियों में रांची के ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर, खलारी डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह, हजारीबाग एएसपी रमेश कुमार, बड़कागांव एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट दीवान शुक्ल, सीआरपीएफ 22 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट हरीश सल्हान, केरेडारी थाना प्रभारी बमबम कुमार सिंह शामिल हैं.

Spread the love
Barkakana: militantes del PLFI levantaron a Hendegir Station Master y Porter bombardearon la pista
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleजबलपुर : मदनमहल बना पिंक स्टेशन, महिला दिवस पर मिली सौगात
Next Article पटना-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चेकिंग करने गये टीटीई दल की धुनाई 
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group