Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

Badajamda : भीषण गर्मी में पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे रेलकर्मी

  • 36 रेलवे क्वार्टर में सात दिनों से जलापूर्ति ठप, बार-बार गुहार लगाने पर भी नहीं हो रही कार्रवाई 

Badajamda: बड़ाजामदा के 36 रेलवे क्वार्टरों में 10 जून से जलापूर्ति ठप है. ऐसा समर्सिबल पंप के खराब होने की वजह से हुआ है. इस भीषण गर्मी में रेल कर्मी पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं. इसके बावजूद जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं की जा रही है. रेलकर्मियों ने बताया कि रेलवे के अधिकारी ब्रांच लाइन में काम करने वालों की परेशानी को दूर करने में कोई खास रुचि नहीं दिखाते हैं.

आलम यह है कि भीषण गर्मी में रेलवे ने अपने कर्मियों और उनके परिजनों को बिना पानी के जीने को मजबूर कर दिया है. पानी सप्लाई के नाम पर बस खानापूर्ति की जा रही है. टैंकर से घरवालों को मात्र एक से दो बाल्टी पानी ही दिनभर के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है.

रेलकर्मियों का कहना है कि मामले को लेकर अधिकारियों से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है लेकिन अब तक उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई काम नहीं किया गया. कारण है कि भीषण गर्मी में रेलकर्मी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे है. रेलकर्मियों का कहना है कि बार-बार अनुरोध के बाद भी अधिकारी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...