Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

Agnipath Protest : विरोध-प्रदर्शन के बीच रेलवे 612 ट्रेनों को किया रद्द, उपद्रव थमा लेकिन विरोध जारी

पटना : अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के चलते ट्रेन संचालन फिर बाधित हुआ और सोमवार को भी रेलवे को 600 से अधिक ट्रेनों को रद्द करना पड़ा. प्रभावित 612 ट्रेन में से 602 ट्रेन रद्द की गई, जिसमें 223 मेल और एक्सप्रेस ट्रेन तथा 379 यात्री ट्रेनें शामिल हैं. पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर, समस्तीपुर, दानापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय और धनबाद डिविजन से गुजरने वाली 350 ट्रेनों को रद्द किया गया है.

दिल्ली में, भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ताओं ने कनॉट प्लेस के पास शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना को वापस लेने की अपनी मांग पर जोर देने के लिए एक ट्रेन को रोक दिया. सूत्रों ने बताया कि पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने रेल पटरी को खाली कराया और करीब आधे घंटे के बाद ट्रेन की आवाजाही फिर से शुरू हुई.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को पटरी और स्टेशन से हटाने की कोशिश के दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा, ‘सरकार को अग्निवीर योजना को वापस लेने की जरूरत है. युवा कांग्रेस उन बेरोजगार युवाओं के लिए लड़ेगी जो देश की सेवा करना चाहते हैं.’ आईवाईसी सदस्यों ने पास के कनॉट प्लेस में भी विरोध प्रदर्शन किया.

एनएफआर के एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ हिंसक आंदोलन और असम में कई जगहों पर आई बाढ़ के कारण कम से कम 26 ट्रेनों को रद्द कर दिया है या पुनर्निर्धारित किया है. एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने कहा कि सोमवार को रद्द की गई ट्रेनों के अलावा मंगलवार के लिए पांच अन्य ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि बिहार में ‘अग्निपथ’ के खिलाफ हिंसक आंदोलन के कारण गुवाहाटी से उत्तर की ओर जाने वाली ट्रेनों को ज्यादातर रद्द कर दिया गया या उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया. बिहार में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा कोच जलाये गए और रेलवे संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...