Muzaffarpur. सोनपुर रेल मंडल के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर चल हरे डेवलपमेंट वर्क का रेलवे बोर्ड के एडिशनल मेंबर दिनेश कुमार ने शुक्रवार को 8 मार्च को निरीक्षण किया. मेंबर ने योजना में चल रहे कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जतायी और कहा कि तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया. उनके साथ पूर्व मध्य रेल के चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर (सीपीडी) एके सिन्हा भी मौजूद थे.
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीडी एके सिन्हा के साथ मुज़फ्फरपुर जंक्शन पहुंचे एडिशनल मेंबर रेलवे बोर्ड दिनेश कुमार ने चल रहे कार्यों का बारीकी के निरीक्षण किया. प्लेटफार्म संख्या उक में तोड़े जा रहे मुख्य भवन के कई हिस्सों काे देखा. रेलवे के कई कार्यालयों को शिफ्ट करने की तैयारियों को भी देखा. उन्हींने पीआरएस, यूटीएस समेत जंक्शन के दूसरे हिस्से में चल रहे आधुनिकीकरण कार्यो का भी निरीक्षण किया गया.
रेलवे बोर्ड के मेंबर मुजफ्फरपुर जक्शन के छाता चौक की ओर से बने अत्याधुनिक बीआईसी 2 ब्लॉक की ओर भी गये और खामियों को लेकर अफसरों को निर्देशित किया. दिनेश कुमार की नाराजगी को लेकर अधिकारी सहमे रहे. वह बार-बार अफसरों को फटकार लगा रहे थे.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































