Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

कोलाघाट : स्टेशन के इलाके में नशाखोरी, एरिया बाजार समिति ने निकाला जुलूस

अमितेश कुमार ओझा , खड़गपुर

पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत कोलाघाट स्टेशन परिसर के आस पास लंबे समय से चलने वाली शराब और नशीले पदार्थ के व्यपाक प्रसार के खिलाफ कोलाघाट स्टेशन और सड़क सेतु एरिया बाजार कमेटी के सदस्यों द्वारा कोलाघाट स्टेशन के सामने महिलाओं के साथ साथ दुकानदारों ने जुलूस निकाला। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया । जुलूस का नेतृत्व शेख अंसार अली ,संगीता दास ,बसंती मंडल व अन्य लोगों ने किया ।

समिति के अध्यक्ष शेख अंसार अली ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार कोई भी नशीली पदार्थ व शराब का कारोबार रेलवे परिसर से लगभग 50 मीटर की दूरी में होना चाहिए लेकिन कोलाघाट स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 से सटी कुछ झुग्गी – झोपड़ियों समेत आस पास में शराब और पत्तेदार नशीले पदार्थ का प्रसार पिछले कुछ दिनों से हो रहा है। जिससे आस पड़ोस में बसी बस्ती समेत झुग्गी वासी लोग परेशान है । इसके कारण आस पास के क्षेत्रों में चोरी और डकैती समेत अन्य अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है।

इस बीच बाजार कमेटी द्वारा कुछ शराब विक्रेताओं को पकड़ कर पुलिस के हाथों सौंपा गया । समिति के सचिव नारायण चन्द्र नायक ने बताया कि जल्द ही मामले को आबकारी समेत प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। पूर्व मेदिनीपुर जिला शराब एवं नार्कॉस्टिक कमेटी ने इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के लिए आज आबकारी विभाग के कोलाघाट सर्किल के ओसी को एक ज्ञापन दिया है। । जल्द ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाने की संभावना है ।

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...