Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » कोलकाता : 11 सितंबर से बंद हो जायेगी हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी स्पेशल
देश-दुनिया

कोलकाता : 11 सितंबर से बंद हो जायेगी हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी स्पेशल

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 10, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • कम पैसेंजर को कारण बताकर रेलवे बोर्ड ने बंद किया परिचालन

कोलकाता. अनलॉक चार के तहत व्यस्त मार्गों पर 12 सितंबर से 80 और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा के बीच रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की एक अहम ट्रेन को बंद करने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन है हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी स्पेशल एक्सप्रेस. इसे 12 सितंबर से बंद करने की घोषणा जोनल रेल प्रशासन ने कर दी है. हावड़ा से बड़बिल के बीच चलने वाली जनशताब्दी स्पेशल को यात्रियों की कम संख्या के कारण बंद करने का निर्णय लिया गया है.

11 सितंबर को बंगाल में संपूर्ण लॉकडाउन के कारण जनशताब्दी नहीं चलेगी. 12 से उसका परिचालन बंद कर दिया जायेगा. इस तरह 10 सितंबर के बाद हावड़ा से बड़बिल के बीच यह स्पेशल ट्रेन हमेशा के लिए बंद हो जायेगी. इस मार्ग पर नयी ट्रेन के लिए यात्रियों को ट्रेनों का परिचालन शुरू होने का इंतजार करना पड़ेगा.

कोरोना संक्रमण के बीच मार्च से यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद है. वर्तमान में सिर्फ 230 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा. आने वाले त्योहारी सीजन को लेकर रेलवे ने 12 सितंबर से 80 नयी विशेष ट्रेनों को चलाने की सूचना जारी की है. यह संकेत दिया गया है कि जीरो बेस्‍ड टाइम टेबल लांच होन के बाद भी इन ट्रेनों का समय यथावत रहेगा. हालांकि जनशताब्दी स्पेशल के बंद होने का असर कोल्हान के जनजीवन पर पड़ेगा.

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच आर्थिक गतिविधियां पटरी पर लौटने लगी हैं. रेल और मेट्रो ट्रेनों का परिचालन भी धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं. पटरियों पर यात्री ट्रेनें लौटने लगी हैं. रेलवे यात्रियों को देखते हुए कई जोड़ी विशेष रेलगाड़ियों को चलाने की घोषणा की है. 12 सितंबर से 80 नयी ट्रेनें चलायी जाएंगी, जिसको लेकर आरक्षण 10 सितंबर से शुरू होगा. इस बीच रेलवे के इतिहास में पहली बार क्लोन ट्रेन चलाने की कवायद तेज हो गयी है. रेलवे ने इसकी घोषणा भी कर दी है. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया था कि विशेष ट्रेन के लिए जब भी जरूरत होगी, जहां भी प्रतीक्षा सूची लंबी होगी, हम मूल ट्रेन के बाद उसी तरह की (क्लोन) ट्रेन चलाएंगे ताकि यात्री उसमें यात्रा कर सकें. इसे निजी ट्रेनों के परिचालन से जोड़कर देखा जा रहा है.

Spread the love
Kolkata: Howrah-Badbil Jan Shatabdi Special will be closed from September 11
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleआईआरसीटीसी की वेबसाइट में सेंध लगाकर आरक्षित टिकट निकालने वाला गिरोह पकड़ाया
Next Article जनशताब्दी को घाटे का सौदा बताकर किया बंद, हावड़ा-मुंबई मेल और हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group