Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के जरिए कारोबार बढ़ाएगी रेलवे , खड़गपुर इकाई गठित

तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर

कारोबार बढ़ाने को लेकर रेल महकमे में काफी संजीदगी देखी जा रही है . इसके लिए रेलवे प्रशासन ने मंडल स्तर पर बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट का गठन शुरू किया है . यह इकाई व्यापारियों और उद्योगपतियों से संपर्क स्थापित कर उन्हें रेलवे की विभिन्न आकर्षक योजनाओं से अवगत कराएगी .लदान क्षमता और आय में वृद्धि इसकी सर्वोपरि प्राथमिकता है . अधिकारियों के मुताबिक इसके माध्यम से कारोबारियों और उद्योगपतियों को यह बताने का प्रयास किया जाएगा कि सड़क मार्ग के बजाय रेलवे से माल ढुलाई कैसे विश्वसनीय और बेहतर है .

आदित्य चौधरी] वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक, खड़गपुर

यूनिट के माध्यम से रेलवे माल ढुलाई को सरल और सुलभ बनाने के लिए कमेटी व्यवसायियों से विचार विमर्श करेगी और उनकी समस्याओं का समाधान करेगी . खड़गपुर के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्यिक प्रबंधक आदित्य चौधरी ने बताया कि इस डवलपमेंट यूनिट में वाणिज्य , परिचालन , यांत्रिक और वित्त विभागों से एक – एक अधिकारी शामिल होंगे . समन्वय की जिम्मेदारी मंडल स्तर पर खड़गपुर के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एसके वर्मा ( मोबाइल : 9002081900 ) और मुख्यालय स्तर पर मुख्य माल यातायात प्रबंधक ( मोबाइल : 9002080903 ) पर रहेगी .

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...