Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » वंदे भारत एक्सप्रेस की मरम्मत का जिम्मा इलेक्ट्रिकल को, निजाम बदलते ही बढ़ा रुतबा
    देश-दुनिया

    वंदे भारत एक्सप्रेस की मरम्मत का जिम्मा इलेक्ट्रिकल को, निजाम बदलते ही बढ़ा रुतबा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 26, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रेलवे बोर्ड के चेयरमैन बदलने के बाद से इस बात के लगाये जा रहे थे कयास
    • रेलवे के इलेक्ट्रिकल व मेकेनिकल विभाग में कार्य को लेकर चल रहा था टकराव

    रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

    देश की महत्वाकांक्षी पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस और ईएमयू को लेकर प्रभुत्व की लेकर चल रही लड़ाई में इलेक्ट्रिक विभाग फिलहाल दो कदम आगे चल रहा है. इलेक्ट्रिकल की शक्तियां बढ़ाते हुए इन ट्रेनों की मरम्मत का काम मेकेनिकल विभाग से लेकर इलेक्ट्रिकल को दे दिया गया है. इसके अलावा आरडीएसओ (रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन) लखनऊ और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आइसीएफ) चेन्नई में भी इस स्तर पर बदलाव करते हुए मेकेनिकल की जगह इलेक्ट्रिकल विभाग का रुतबा बढ़ा दिया है. अभी वंदे भारत एक्सप्रेस की मरम्मत का काम शकूरबस्ती में किया जा रहा है, जबकि इलेक्ट्रिकल विभाग की इच्छा है कि इसकी मरम्मत का काम गाजियाबाद शेड में ही किया जाए. बता दें कि भारतीय रेल में प्रभुत्व को लेकर दोनों विभागों के अधिकारी आमने-सामने आ गये थे. ऐसा तब हुआ था जब देश भर में ईएमयू (इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट) और एमईएमयू (मेन लाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) के कार शेड को मेकेनिकल इंजीनियर्स के हवाले कर दिया गया था. शताब्दी, राजधानी, सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों में लाइट, पंखे और एसी की मरम्मत का काम तक मेकेनिकल इंजीनियर्स के जिम्मा कर दिया गया था.

    इसे लेकर इलेक्ट्रिकल विभाग ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था. इलेक्ट्रिकल का तर्क था कि 25 हजार वोल्ट से ईएमयू, एमईएमयू दौड़ती हैं, यदि इनके संचालन में कोताही बरती गई तो हादसा संभव है. इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल में खींचतान का आलम यह था कि दोनों विभाग में कागजी जंग शुरू हो गयी थी. इलेक्ट्रिकल के एचओडी मेकेनिकल विभाग से बना दिया गया. यहां तक कि रेलवे बोर्ड ने 3 अगस्त 2016 को इलेक्ट्रिकल की रिपोर्टिंग मेकेनिकल विभाग के आला अधिकारियों के अधीन कर दी थी. ऐसी स्थिति में सबसे पहले दक्षिण-पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता गौतम बनर्जी ने रेलवे के मेंबर इलेक्ट्रिकल को पत्र लिख इलेक्ट्रिकल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मेकेनिकल को देने का विरोध किया था. उन्होंने इसे इलेक्ट्रिकल रूल्स 1956 का उल्लंघन बताते हुए आसन्न बड़े हादसे की निशानी बता दिया था.

    बताया जा रहा है कि उस समय यह तमाम बदलाव रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी के समय हो रहे थे. लोहानी इंडियन रेलवे सर्विस आफ मेकेनिकल इंजीनियर्स (आइआरएसएमइ) कैडर के अधिकारी थे, इसलिए इस बात की चर्चा होने लगी थी कि लोहानी के कारण ही मेकेनिकल इंजीनियर्स को अधिक दायित्व सौंपे जा रहे हैं. लोहानी के रिटायर होने के बाद इंडियन रेलवे सर्विस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स (आइआरएसइइ) के अधिकारी वीके यादव बतौर चेयरमैन विराजमान है. ऐसे में अप्रत्यक्ष तौर पर यही माना जा रहा है कि कैडर बदलते ही रुतबा और जिम्मेदारियों में भी बदलाव दिखायी देने लगे है. रेलवे में ईएमयू और एमईएमयू कार शेड की बात करें तो गाजियाबाद, सहारनपुर, कोलकाता, मद्रास, मुंबई, बड़ोदा आदि में है. यहां पर भले ही अभी इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारी कामकाज संभाल रहे हैं लेकिन इनकी रिपोर्टिंग अब भी मेकेनिकल विभाग ही कर रहा है. रेलवे बोर्ड ने 18 जुलाई को मेकेनिकल व इलेक्ट्रिकल विभाग की जिम्मेदारियों को लेकर आदेश जारी किए थे. इन आदेशों में सन 2016 में जारी किए गए आदेशों का भी हवाला दिया गया.

    sorce , jagran

    Electricity to repair Vande Bhavan Express
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleमथुरा में लीज व पार्सल टपाने वाले गिरोह के दो धराये, 40 लाख का माल बरामद 
    Next Article पांच साल में बदल जायेगा सिग्नलिंग का नक्शा, रेलवे का फेस होगा एसएनटी : एन कशीनाथ
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026
    Latest Posts

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group