Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » 100 डे ऐक्शन प्लान रेल व देश की सुरक्षा को खतरा : आईआरईएफ
    देश-दुनिया

    100 डे ऐक्शन प्लान रेल व देश की सुरक्षा को खतरा : आईआरईएफ

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 9, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    रेलहंट ब्यूरो, झांसी

    रेलवे बोर्ड सौ दिवसीय कार्य योजना के माध्यम से महत्वपूर्ण रेल मार्ग प्राइवेट हाथों में जाने के उपरान्त ट्रेनो का संचालन कार्पोरेट घरानों के हाथों में होगा. इससे युद्ध व दंगों आदि गम्भीर समस्याओं के समय ट्रेनों का संचालन बाधित हो सकता है जिससे देश व रेलवे की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है. यह उदगार इण्डियन रेलवे इम्पलाईज फेडरेशन (आईआरईएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नाथ सेन्ट्रेल रेलवे वर्कर्स यूनियन (एनसीआरडब्लूयू) के महामंत्री का0 मनोज पाण्डेय ने झांसी में संगठन की सभा में व्यक्त किए.

    उन्होंने बताया कि देश मर की करोड़ो रूपये के मुनाफे में चल रही 7 उत्पादन इकाईयों का निगमीकरण/निजीकरण के फैसले के साथ ही सौ दिन के अन्दर रेलवे के अधिकांश विभाग का निजीकरण, शिक्षा भत्ता की समाप्ति, वर्कशॉप और उत्पादन इकाईयों का निगमीकरण, ग्रुप सी व डी की सेवा को निरस्त करना, रेलवे कॉलोनी के भूमि की बिक्री व प्राइवेट ट्रेन का परिचालन इस एक्शन प्लान की मुख्य बातें हैं. इस योजना को 31 अगस्त 2049 तक पूरा कर लेना है, जो देश एवं रेल हित में नहीं है. उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि रेलवे की सभी उत्पादन इकाईयां हमारे पूर्वजौ के द्वारा जन कल्याण में दी गयी भूमि पर निर्मित हैं. आज इन्हें कुछ प्राइवेट लोगों के हाथों में सौंप देना कदापि उचित नहीं है. इण्डियन रेलवे इम्पलाइज फेडरेशन से सम्बन्धित सभी उत्पादन इकाईयों की यूनियन एवं जोनों की यूनियन योजनाबद्द तरीके से वेश व्यापी आन्दोलन कर रही हैं जो 100 डे एक्शन प्लान की समाप्ति तक जारी रहेगा.

    फेडरेशन के अध्यक्ष का. पाण्डेय ने मान्यता प्राप्त संगठनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि फेडरेशन सरकार की हां में हां मिलाकर रेल कर्मचारियों केहितों का हनन कर रही हैं. सातवे वेतन आयोग की अनियमिताएं, एचआरए, एनपीएस एवं अब 100 डे एक्शन प्लान से रेल को बेचने की योजना में दोनों फेडरेशन की सहमति है. यह दोनों संगठन वोट के लिए कर्मचारियों के सामने घडिय़ाली आंसू बहा रहे हैं. जिसका जवाब रेल कर्मचारी मान्यता के चुनाव में देंगे. बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनसीआरडब्लूयू के केन्द्रीय अध्यक्ष का. एसपीएस यादव ने संगठन के कार्यकर्ताओं से एनपीएस के खिलाफ देश व्यापी आंदोलन बनाने में अहम भूमिका निभाएं. उन्होंने कहा कि संघर्षरत जनवादी फेडरेशन आईआरइएफ की देखरेख में एनपीएस को समाप्त करने की लड़ाई लड़ रही फ्रण्ट अगेंस्ट एनपीएस इी भारतीय रेलवे में पुरानी पेंशन की बहाली के लिए लडऩे वाला एक मात्र संगठन है. अन्त में एक प्रस्ताप पारित कर निर्णय लिया गया कि उमरे मेें सभी समान विचारों वाले संगठनों फे साथ सहयोग से आगामी अगस्त में होने वाले मान्यता का चुनाव लड़ा जाए और सरकार की हां में हां मिलाने वाले मान्यतता प्राप्त संगठनों को पराजित कर कर्मचारियों व रेलवे के अस्तित्व की रक्षा की लड़ाई लड़ी जाए.

    सभा में इण्डियन रेलवे इम्पलाईज फेडरेशन के संयुक्त महामंत्री व एनसीआरडब्ल्यूयू के कन्द्रीय कोषाध्यक्ष का0 संजय तिवारी, केन्द्रीय उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उपाध्याय, मण्डल मंत्री (झांसी) अरविन्द कुमार राय, आरए रिजवी, विवेक गोस्वामी, एके चिश्ती, एपी जतारिया, दिलीप यादव, सुशीला देवी, पंकज द्विवेदी, सन्तोष द्विवेदी, सचिन रजक, संजय गोस्वामी, माधव सिंह यादव, दीपक विश्वकर्मा, विवेक यादव, अजय मधेशिया आदि उपस्थित रहे.

     

    100 Day Action Plan RAIL AND RISK SECURITY OF THE COUNTRY: IREF
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे जनसहयोग से स्टेशनों को बनायेगा स्वच्छ, कुछ सहयोग की जरूरत : विकास कुमार
    Next Article झांसी : स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के मण्डल अध्यक्ष राजवीर व सचिव अजय बने
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    रेल यूनियन

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026
    रेल यूनियन

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026
    Latest Posts

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group