Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • About Us
    • Write for Us
    • Advertise
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • न्यूज हंट
    • रेल न्यूज
      • जोन/बोर्ड/डिवीजन
        • रेलवे की निविदा
        • सर्कुलर / आर्डर
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
      • खुला मंच/विचार
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • साक्षात्कार
      • गपशप
    • समाज-संस्कृति
      • सिटीजन जर्नलिस्ट
      • देश-दुनिया
      • Editorial Policy
    Rail HuntRail Hunt
    • न्यूज हंट
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • रेलवे की निविदा
    • सर्कुलर / आर्डर
    • देश-दुनिया
    • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
    • समाज-संस्कृति
    • खुला मंच/विचार
    Home » हावड़ा व सियालदह स्टेशन के समीप से जेएमबी के चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार 
    देश-दुनिया

    हावड़ा व सियालदह स्टेशन के समीप से जेएमबी के चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार 

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 25, 20192 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • कोलकाता पुलिस की स्पेशल टॉस्क फोर्स की टीम को मिली बड़ी कामयाबी
    • संदिग्धों के पास से आतंकी गतिविधियों से जुड़ी वीडियो क्लिप व जेहादी किताबें मिलीं
    • राज्य में आइएस के लिए सक्रिय संगठन तैयार करने और धन राशि जुटाने में थे सक्रिय
    • गिरफ्तार संदिग्ध आरोपियों में तीन बांग्लादेश निवासी, जबकि एक बीरभूम के मित्रापुर का रहनेवाला है

    रेलहंट ब्यूरो कोलकाता

    कोलकाता पुलिस की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने बांग्लादेश में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के चार सक्रिय सदस्यों को सियालदह और हावड़ा स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है. दबोचे गये संदिग्ध आतंकियों में मोहम्मद जियाउर रहमान उर्फ मोहसिन उर्फ जहीर अब्बास (44), मामोनुर रशीद (33), मोहम्मद साहिन आलम उर्फ अलामीन (23) और रबीउल इस्लाम (35) हैं. जियाउर बांग्लादेश के नवाबगंज, जबकि मामोनुर बदरगंज जिले का निवासी है. वहीं मोहम्मद साहिन आलम बांग्लादेश के ही राजशाही जिले का रहने वाला है. रबीउल बीरभूम के मित्रापुर के नयाग्राम का निवासी है. इनके पास से मोबाइल फोन, आतंकी गतिविधियां चलाने से संबंधित कई वीडियो क्लिप के अलावा जेहादी किताबें व पोस्टर मिले हैं.

    कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (एसटीएफ) शुभंकर सिन्हा सरकार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बांग्लादेश के कुछ संदिग्ध आतंकियों को कोलकाता में देखा गया है. इसके बाद से इनकी तलाश की जा रही थी. सोमवार रात को सियालदह स्टेशन के निकट पार्किंग स्थल से मोहम्मद जियाउर रहमान और मामोनुर रशीद को गिरफ्तार किया गया. दोनों से पूछताछ के बाद पता चला कि उनके दो अन्य साथी हावड़ा स्टेशन में उनका इंतजार कर रहे हैं. चारों एक साथ मिलकर अपनी अगली रणनीति तय करनेवाले थे. इस जानकारी के बाद हावड़ा स्टेशन के पास से मोहम्मद साहिन आलम उर्फ अलामीन और रबीउल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया. प्राथमिक पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि बांग्लादेश में इनके संगठन पर प्रतिबंध लगने के बाद ये भागकर कोलकाता आकर छिपे थे. जेएमबी के बैनर तले आइएस (इस्लामिक स्टेट) आतंकी संगठन से जुड़ने के बाद से वे यहां संगठन को मजबूत करने के लिए धनराशि जुटाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम कर रहे थे. इनकी अगली योजना क्या थी? इनके बाकी साथी कहां हैं? इन सवालों का जवाब संदिग्धों से जानने की कोशिश की जा रही है.

    सभार : प्रभात खबर

    Spread the love
    Four suspected JMB terrorists arrested near Howrah and Sealdah station
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    देश-दुनिया

    पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे, कराची-सिंध रेल मार्ग पूरी तरह ठप

    July 20, 2026
    मीडिया

    ट्रेन खड़ी कर समोसे लेने चले गये लोको पायलट, सोशल मीडिया पर वायरल दावे पर रेलवे ने बतायी सच्चाई

    July 8, 2026
    सोशल मीडिया

    Freight train accident : आसनसोल डीआरएम के तबादले पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस, … रेलमंत्री दिखाये नैतिक साहस!

    January 5, 2026
    Search
    Latest
    • चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित
    • RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा
    • ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान
    • Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत
    • रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती
    • ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल!
    • ‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’
    • KOLKATA : रोटरी क्लब ऑफ गार्डन रीच ने मनायी स्वर्ण जयंती, समारोह में दिखा समाज सेवा और उल्लास का संगम
    • UMRKS में घमासान, आमने-सामने आए दो गुट, एक-दूसरे को निष्कासित कर नई कमेटियों का ठोंका दावा
    • दिवाली-छठ पर पूर्वोत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल, विशेष ट्रेनें चलाने की उठी मांग
    • PRAYAGRAJ : रेल में ‘खेल’: ₹50 हजार का ‘ट्रैप’ सिर्फ मोहरा, क्या तबादला सिंडिकेट के असली ‘खिलाड़ी’ तक पहुंचेगी CBI!
    • कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: 458 रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में पाई गईं गंभीर खामियां, रेल मंत्रालय ने जोनल कार्यालयों से मांगा जवाब
    • पटरी पर दौड़ती शिक्षा : जानिए भारत के पहले ‘रेलवे विश्वविद्यालय’ गति शक्ति विश्वविद्यालय की हर खास बात
    • रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, ESM Grade-II कर्मचारियों के लिए इंटर-रेलवे ट्रांसफर का रास्ता साफ
    • आरा जंक्शन में महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने पर उठ रहे गंभीर सवाल, तकनीकी गड़बड़ी या सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़!
    • RAIPUR: रेलवे टिकट दलाली का हब बना रायपुर, RPF की सीक्रेट स्ट्राइक में पकड़ा गया सिंडिकेट सरगना
    • उत्तर बंगाल जाने वाली रेल सेवा सामान्य, न्यू फरक्का से ट्रेनों का संचालन शुरू
    • CKP DIVISION: डांगुवापोसी की अवैध अन-लोडिंग पर अब ‘गोपनीयता’ का पर्दा, क्या RPF/ASC की जांच में भी हो गया खेल! 
    • BILASPUR : रेलवे कैश लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, गिरोह के छह आरोपी गये जेल
    • रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला : सरेंडर नहीं होंगे पद, ‘मैनपावर री-डिस्ट्रिब्यूशन’ पर होगा जोर, सेफ्टी और ऑपरेशनल पोस्ट पर बढ़ेगी तैनाती
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Handbook
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group