Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

टिकट चेक करेंगे मार्शल, पार्किंग-खानपान का ठेका भी निजी कंपनियों को मिलेगा

नई दिल्ली. रेलवे बेंगलुरु के बाद अब चार और स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रहा है. दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन समेत चार स्टेशनों पर पार्किंग, प्लेटफॉर्म टिकट, खानपान सेवाएं, विज्ञापन, साफ सफाई, प्रतीक्षालय, विश्रामगृह का प्रबंधन इसी माह से निजी कंपनियों को दिया जाएगा. रेलवे बोर्ड के सदस्य विश्वेश चौबे और भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम लिमिटेड (आईआरएसडीसी) के अध्यक्ष एस के लोहिया ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं काे बेहतर बनाने के लिए पहली बार ‘इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट’ शुरू किया गया.

अफसरों के मुताबिक, बेंगलुरु के बाद अब पुणे, सिकंदराबाद, चंडीगढ़ और आनंद विहार स्टेशनों पर गैर परिचालन कार्यों और सुविधाओं को निजी कंपनियों में दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इसी महीने से इन चारों स्टेशनों को निजी ठेकेदारों को दिए जा रहा है. उन्होंने कहा कि केएसआर बेंगलुरु को पांच फरवरी को एक निजी कंपनी काे सौंपा गया. इसी तरह 15 फरवरी को आनंद विहार स्टेशन को भी एक दूसरी निजी कंपनी को सौंपा जाएगा.

रेलवे अफसरों ने बताया कि आगे अन्य स्टेशनों खासकर ए और ए1 श्रेणी के तहत आने वाले स्टेशनों को भी इसी योजना के तहत लाया जाएगा. निजी कंपनी को प्लेटफॉर्म टिकट और पार्किंग की दर तय करने का अधिकार होगा. टिकट की जांच के लिए वह मार्शलों की तैनाती करेगी. मार्शल एक प्रकार के निजी गार्ड होंगे. अफसरों के मुताबिक, इससे बिना टिकट यात्रियों के स्टेशन में प्रवेश पर अंकुश लगेगा. अधिकारियों के अनुसार ये मार्शल उसी प्रकार से स्टेशन परिसर के गेट पर तैनात रहेंगे जैसे हवाईअड्डों पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान होते हैं. उन्होंने बताया कि ये मार्शल आरपीएफ के साथ मिलकर सुरक्षा संबंधी काम भी करेंगे.

Source – Dainik Bhaskar

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...