Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

रेल मंत्री पीयूष गोयल फिल्म ‘उड़ी देखी, सर्जिकल स्ट्राइक’ से हुए प्रभावित

नई दिल्ली. रेल मंत्री ने फिल्म को मंगलवार रात को देखा। यह फिल्म उन्हें पसंद आई. इसकी चर्चा उन्होंने कैबिनेट मीटिंग के दौरान भी की. उन्होंने कहा थिएटर भरा हुआ था और दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा भरा था उन्होंने सुरक्षा पर रेलवे के एक कार्यक्रम में भी यह बात कही. इसी तरह की प्रशंसा सरकार के अन्य क्वार्ट्स से भी हो रही है. मुख्य आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने ट्वीट किया कि फिल्म देखने लायक है.

इस ट्वीट का समर्थन प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के प्रमुख बिबेक देबरॉय ने भी किया. ट्विटर पर बीजेपी समर्थक ट्विटर हैंडल से कहा जा रहा है कि फिल्म को देखा जाए.

रेल मंत्री ने हाल ही में कहा था कि खराब प्रदर्शन के बावजूद नौकरी नहीं जाने का भय ही सरकारी नौकरियों के प्रति आकर्षण की प्रमुख वजह है. वहीं भारी संख्या में सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन को इस रूप में रेखांकित नहीं किया जाना चाहिए कि अन्य नौकरियों में अवसरों की कमी है. रेल मंत्री पीयूष गोयल और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर नौकरियों और आजीविका विषय पर आयोजित सीआईआई वर्कशॉप में बोल रहे थे.

आपको बता दें कि उड़ी आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बताने वाले मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम को मुंबई भाजपा युवा मोर्चा ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म ‘उड़ी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के 10 टिकट भेजे थे. मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव निखिल व्यास ने निरुपम को सिनेमा टिकट के साथ भेजे पत्र में कहा था कि भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी यह फिल्म देख कर निरुपम देश की जनता से माफी मांगे.

Source ..jansatta

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...