Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

आरा रेलवे स्टेशन हो सकता है नीलाम, नगर निगम ने दिया 15 दिन का समय

पटना. सर्विस टैक्स लंबित रखने वाले आरा रेलवे स्टेशन को नगर निगम ने नीलाम करने की चेतावनी दे डाली है. रेलवे के ऊपर 32 लाख रुपए से अधिक का सर्विस टैक्स निगम का बकाया है. नगर निगम ने चेतावनी पत्र जारी कर कहा है कि अगर बकाया राशि 15 दिन में नहीं चुकाया गया तो वह रेलवे की संपत्ति को नीलाम कर देगा.

नगर निगम के मुताबिक, आरा जंक्शन पर 32 लाख 35 हजार 173 रुपए बकाया है. निगम इसके भुगतान के लिए कई बार नोटिस भेज चुका है. रेलवे ने 1996 से सर्विस टैक्स नहीं चुकाया है। तब 53 हजार 193 रुपए का सर्विस देना था. रेलवे को नगर निगम अब तक 8 रिमाइंडर भेज चुका हैं. दानापुर रेल मंडल के पीआरओ संजय कुमार प्रसाद ने कहा कि जमीन, पानी, बाथरूम, सड़क तक रेलवे की है. ऐसे में नगर निगम टैक्स किस बात का ले रहा है ? इस संबंध में हमें अभी तक नोटिस नहीं मिला है. नगर निगम ने मार्च 1978 में रेलवे पर सालाना 53193 रुपए का सर्विस टैक्स तय किया था. तब से रेलवे यही सर्विस चार्ज चुकाता रहा है. बीच-बीच में नगर निगम ने रेलवे का सर्विस चार्ज बढ़ाने की कवायद की, लेकिन रेलवे के विरोध के कारण सफल नहीं हो पाया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...