Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » रेलवे बोर्ड की गलत नीतियों का परिणाम है दुर्घटनाएं और डिरेलमेंट
देश-दुनिया

रेलवे बोर्ड की गलत नीतियों का परिणाम है दुर्घटनाएं और डिरेलमेंट

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 11, 2018
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • एसएसई की सीधी भर्ती के समर्थन में आये पी-वे इंजीनियर्स
  • पी-वे इंजीनियर्स को ग्रुप‘बी’ राजपत्रित का दर्जा देने की मांग
  • रेलवे को अविचारित नीति पर पुनर्विचार करने की अपील
  • इंजीनियर्स भवन में एआरपीडब्ल्यूई ने आयोजित किया सेफ्टी सेमिनार

नई दिल्ली. ‘दुर्घटनारहित रेल परिचालन एवं दुर्घटना मुक्त कार्य-संस्कृति की ओर एक कदम’विषयक सेफ्टी सेमिनार का आयोजन एसोसिएशन ऑफ रेलवे पी-वे इंजीनियर्स (एआरपीडब्ल्यूई) के तत्वाधान रविवार को दिल्ली स्थित इंजीनियर्स भवन में किया गया. इस मौके पर सभी वक्ताओं ने रेलवे बोर्ड द्वारा सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) की सीधी भर्ती पर लगाई गई रोक पर विरोध जताया और का कि ऐसा प्रतीत होता है कि रेलवे को योग्य और शिक्षित इंजीनियर्स की आवश्यकता नहीं रह गई है. इंजीनियरों का कहना था कि रेलवे बोर्ड की गलत नीतियों से अयोग्य एवं अप्रशिक्षित लोग आगे बढ़े जिससे रेलवे और यात्रियों की सुरक्षा-संरक्षा प्रभावित हो रही है. इसका परिणाम ही आये दिन ट्रेन दुर्घटना और डिरेलमेंट के रूप में सामने आ रहा है. पी-वे इंजीनियरों ने रेलवे को आगाह किया कि यदि रेलवे बोर्ड की यही नीति रही तो आने वाले समय में बड़े पैमाने पर रेल संरक्षा प्रभावित हो सकती है.

इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके शर्मा, महासचिव संतोष दुबे, वित्त सचिव दुष्यंत कुमार और संयोजक आरके उत्पल के अलावा दूसरे स्टेशनों से आये बड़ी संख्या में इंजीनियरों ने अपने विचार रखा. वक्ताओं ने कहा कि रेलकर्मियों सहित यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है. इंजीनियरों का मानना था कि पटरी पर काम करने वाले ट्रैकमैनों की सुरक्षा और संरक्षा को सुनिश्चित करना चाहिए. इस मामले में सभी ने रेल प्रशासन से सहयोग की अपील की और कहा कि पटरी पर चल रहे सभी रख-रखाव के सभी कार्य ब्लाक लेकर ही किए जाये.

इंजीनियरों ने कहा कि वर्तमान में गाड़ियों की गति 60-100 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 110-160 किमी प्रति घंटा हो गई है. ऐसे में हाई स्पीड ट्रेनों के आने से पटरी पर काम करना मुश्किल और जोखिम भरा हो गया है. पी-वे इंजीनियर्स रेलवे की रीढ़ हैं, परंतु रेलवे इस कैटेगरी की लगातार उपेक्षा करता रहा है. उनका कहना था कि तकनीकी रूप से कुशल इस श्रेणी के कर्मचारियों को किसी प्रकार का जोखिम अथवा प्रोत्साहन भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है.

सभी वक्ताओं ने एक स्वर से केंद्र सरकार के सीपीडब्ल्यूडी सहित अन्य केंद्रीय विभागों के समान रेलवे के पी-वे इंजीनियर्स को ग्रुप ‘बी’ राजपत्रित दर्जा दिए जाने की मांग की. उनका कहना था कि रेलवे के पी-वे इंजीनियर्स सप्ताह के चौबीसों घंटे और साल के 365 दिन लगातार अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हैं, उन्हें कोई साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलता है. इससे उन्हें अपने पारिवारिक और सामाजिक कर्तव्यों का पालन करने का भी समय नहीं मिल पाता है. इससे उनकी संवेदनाओं को क्षति पहुंचती है, जिससे वह अपने परिवार और समाज से अलग-थलग पड़ जाते हैं.

Spread the love
Accident and Dereliction of the wrong policies of the Railway Board
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Article1 जनवरी से रेलकर्मियों को जिओ का सीयूजी, 125 में 60 जीबी डेटा व सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा
Next Article रिजर्वेशन क्लर्क बनेंगे टीटीइ, करेंगे स्टेशन पर डयूटी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
रेल यूनियन

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group