Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

रिजर्वेशन क्लर्क बनेंगे टीटीइ, करेंगे स्टेशन पर डयूटी

  • चेकिंग स्टॉफ की कमी दूर करने के लिए रेलवे बोर्ड ने निकाला रास्ता

नई दिल्ली. देश में अब 65 फीसदी आरक्षण ऑनलाइन होने लगा है. यात्री जागरूक होकर आरक्षण स्वयं अपना आइडी बनाकर करा रहे है, इस कारण अब रेलवे काउंटरों पर अधिक भीड़ नहीं रही गयी है. ऐसे में यहां तैनात अधिकांश रिजर्वेशन स्टॉफ (इसीआरसी) का पूरा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है. जबकि रेलवे ने टिकट चेकिंग स्टॉफ की भारी कमी के कारण राजस्व प्रभावित हो रहा है. इसी तर्क के आधार पर रेलवे बोर्ड ने वर्तमान मानव क्षमता का भरपूर दोहन करने के लिए आदेश जारी कर इसीआरसी स्टॉफ (रिजर्वेशन क्लर्क) को टीटीइ की ड्यूटी लेने का नोटिफिकेशन जारी किया है. सभी जोन के महाप्रबंधकों को तत्काल प्रभाव से आदेश को अमल में लाने को कहा गया है. रेलवे बोर्ड के नये आदेश के बाद रेलवे के कामर्शियल विभाग में बतौर रिजर्वेशन क्लर्क कार्य का दायित्व संभालने वाले कर्मचारियेां को अब स्टेशन पर ड्यूटी बजानी होगी.

रेलवे बोर्ड के पैसेंजर व माकेर्टिंग निदेशक शैली श्रीवास्तव ने रिजर्वेशन में उपलब्ध अतिरिक्त कर्मचारियों का उपयोग टिकट चेकिंग में करने के साथ स्टेशन पर तैनात टीटीइ को ट्रेनों में डयूटी देने का निर्देश दिया है. रिजर्वेशन क्लर्कों को टिकट चेकिंग ड्यूटी में लगाये जाने से इसके लिए विधिवत ट्रेनिंग देने की भी व्यवस्था की जायेगी. रेलवे बोर्ड के इस आदेश से हजारों की संख्या में रिजर्वेशन क्लर्क प्रभावित होंगे. अब तक रेलवे यूनियनों की ओर से रेलवे बोर्ड के इस आदेश पर कोई प्रतिक्रिया नहीं जतायी गयी है. माना जा रहा है कि उच्च स्तर पर रेलवे के दोनों फेडरेशन इसके लिए रेलवे बोर्ड को मौन सहमति दे चुके है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...