Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Wednesday, November 11
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!
    रेल न्यूज

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 11, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • ब्रेक सिस्टम फेल होने की आशंका, लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सके, वीडियो वायरल 

    GUWAHATI. असम के गुवाहाटी के पास बुधवार (11 नवंबर 2026) की सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. पूर्वोत्तर भारत को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13125) असम के डिगारू रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटना का शिकार हो गई. सुबह करीब 6:54 बजे इस ट्रेन का इंजन और लगभग 5 से 6 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे प्रशासन और स्थानीय महकमे में हड़कंप मच गया.

    पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के CPRO का कहना है, ’11 नवंबर की सुबह लगभग 06:54 बजे, असम के दिगारू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस को एक दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था. इस दौरान लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सके, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई. अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन कई यात्रियों के घायल होने की आशंका है.

    कैसे हुआ हादसा, देखे वीडियो

    पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (Northeast Frontier Railway) के CPRO द्वारा दी गई शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना उस वक्त घटी जब कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस को डिगारू रेलवे स्टेशन पर एक अन्य ट्रेन को पास (रास्ता देने) के लिए रोका जा रहा था. इस दौरान लोको-पायलट कथित तौर पर ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सका, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेन का इंजन और उसके कई डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए.

    https://www.railhunt.com/wp-content/uploads/2026/11/GUWAHATI-EXP.mp4

    इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के इंजन का बताया जा रहा. इसमें चालक बता रहा है कि सिग्नल लाल है लेकिन वह इंजन को कंट्रोल नहीं कर पा रहे है, ब्रेक समेत कोई भी सिस्टम काम नहीं कर रहा. रेलहंट इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

    यात्री पूरी तरह सुरक्षित

    इस बड़े हादसे की खबर मिलते ही यात्रियों और उनके परिजनों में भारी डर फैल गया था, लेकिन राहत भरी खबर यह रही कि रेलवे अधिकारियों और नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के बयान के मुताबिक, ट्रेन में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस दुर्घटना में किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

    प्रशासन द्वारा तुरंत राहत और बचाव कार्य

    घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया. यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए तुरंत वैकल्पिक और स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की.

    इसके साथ ही, क्षतिग्रस्त रेल पटरियों को ठीक करने और पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने के लिए घटनास्थल पर एक विशेष राहत ट्रेन और तकनीकी टीमों को रवाना किया गया. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और महाप्रबंधक स्वयं स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके के लिए रवाना हो गए ताकि मार्ग पर जल्द से जल्द सुचारू रूप से रेल यातायात बहाल किया जा सके.

    मार्ग की रेल सेवाओं पर असर

    इस अचानक हुए हादसे के कारण इस मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुई है. रेलवे तकनीकी दल ट्रैक की मरम्मत और मलबे को हटाने के कार्य में युद्धस्तर पर जुटा हुआ है ताकि जल्द से जल्द ट्रेनों का संचालन सामान्य किया जा सके. रेलवे बोर्ड की ओर से इस बात की विस्तृत जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है कि आखिर डिगारू स्टेशन पर ट्रेन अनियंत्रित कैसे हुई.

    Assam train accident Digaru railway station Guwahati train derailment Kolkata Sairang Express Northeast Frontier Railway Railway Updates train derailment news असम ट्रेन हादसा कोलकाता सैरंग एक्सप्रेस गुवाहाटी ट्रेन दुर्घटना ट्रेन पटरी से उतरना डिगारू रेलवे स्टेशन पूर्वोत्तर सीमा रेलवे रेलवे समाचार
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleसोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026
    रेल न्यूज

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026
    रेल न्यूज

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026
    Latest Posts

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026

    उत्तर पश्चिम रेलवे में 2,008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधा मौका

    November 10, 2026

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026

    JHARSUGUDA: दीपावली से पहले चोरों का बड़ा धमाका, बागडीह-धुतरा के बीच पटरी से 157 पेंड्रॉल क्लीप व फिश प्लेट की चोरी!, RPF कमांडेंट भी पहुंचे

    November 8, 2026

    आईआरसीटीसी कर्मियों के लिए दिवाली तोहफा: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए परफॉर्मेंस अवॉर्ड और इंसेंटिव की घोषणा

    November 8, 2026

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group