Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » TATANAGAR: विवादों में घिरे SSE/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE
    रेलहंट स्पेशल

    TATANAGAR: विवादों में घिरे SSE/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 1, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    लीज जमीन पर अनाधिकृत रूप से अब भी संचालित हो रही शराब-पटाखा दुकानें
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    TATANAGAR. दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के चक्रधरपुर मंडल में आखिरकार वह प्रशासनिक कार्रवाई हो ही गई, जिसकी चर्चा पिछले कई दिनों से गलियारों में दबी जुबान से चल रही थी. टाटानगर में आईओडब्ल्यू (लैंड) के रूप में पदस्थापना के बाद से ही अपनी कार्यशैली और विवादों को लेकर चर्चा में रहे वरिष्ठ खंड इंजीनियर (SSE/Works) उपेंद्र कुमार सिंह का आखिरकार टाटानगर से पत्ता साफ कर दिया गया है.

    सीनियर डीईएन (को-ऑर्डिनेशन) की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद 30 अक्टूबर 2026 को डीपीओ (DPO) ने आदेश जारी कर उन्हें टाटानगर से हटाते हुए प्रिंसिपल एमडीडीटीआई, टाटा (MDDTI/TATA) में बतौर वरिष्ठ खंड इंजीनियर (वर्क्स) के पद पर भेज दिया है. उनकी जगह अब चक्रधरपुर में पदस्थापित अशोक कुमार को टाटानगर का नया एसएसई (वर्क्स)/लैंड सेल की कमान सौंपी गई है.

    हालांकि इसे आधिकारिक तौर पर ‘प्रशासनिक दृष्टिकोण’ पर समयबद्ध तबादला बताया जा रहा है लेकिन अंदरखाने रेलवे महकमे में यह चर्चा जोरों पर है कि उपेंद्र कुमार सिंह की कार्यप्रणाली और गतिविधियां उच्चाधिकारियों की आंखों में खटक रही थीं.

    TATANAGAR : चेतावनी के बाद भी नहीं हटी शराब और पटाखा दुकान, अवैध निर्माण जारी, क्या Sr DEN पर भारी पड़ा IOW!

    लीज की जमीनों पर अवैध निर्माण और ‘भयादोहन’ के लगे आरोप

    टाटानगर में पदस्थापना के ठीक बाद से ही उपेंद्र कुमार सिंह का कार्यकाल विवादों के साये में रहा. रेलवे सूत्रों के मुताबिक, उनकी कार्यशैली हमेशा संदेह के घेरे में रही और कई मामलों में तो उनकी सीधी संलिप्तता ने रेलवे की संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया.

    • जुगसलाई लीज प्रकरण और जमीन निरस्तीकरण : जुगसलाई में प्रदीप मिश्रा चौक के समीप लीज की जमीन पर अवैध निर्माण, शराब व पटाखा दुकान के संचालन का मामला इस कदर उलझा कि अंततः रेलवे को मजबूर होकर लीज ही रद्द करना पड़ा. बताया जाता है कि अतिक्रमण के गंभीर मामले को महीनों तक दबाए रखने और लीजधारियों को संरक्षण देने में आईओडब्ल्यू लैंड की संलिप्तता स्पष्ट रूप से सामने आई थी.
    • गोलपहाड़ी चौक पर होटल का अवैध कब्जा : गोलपहाड़ी चौक के पास रेलवे लीज की जमीन पर होटल के लिए हो रहे अवैध निर्माण का मामला भी खूब उछला. पहले तो आईओडब्ल्यू लैंड ने इस अवैध कार्य को रोकने का नाटक किया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद रहस्यमय तरीके से उसे हरी झंडी दे दी गई. नतीजा यह हुआ कि आवंटित भू-भाग से कहीं अधिक हिस्से पर अवैध कब्जा करा यहां होटल का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है.
    • कार्रवाई के नाम पर ‘ठंडे बस्ते’ की नीति: उपेंद्र कुमार सिंह ने टाटानगर में आते ही लीज जमीनों पर अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज तो बहुत जोर-शोर से उठाई, लेकिन देखते ही देखते उन सभी मामलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. महकमे में यह चर्चा आम हो गई थी कि लीज जमीन पर अवैध निर्माण की आड़ में भयादोहन (ब्लैकमेलिंग) का खेल खेला जा रहा है, और अंततः किसी भी बड़े अवैध निर्माण पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई.
    • गुदड़ी बाजार नोटिस विवाद: हाल ही में गुदड़ी बाजार में लीज जमीन पर अवैध कब्जे के नाम पर 20 से अधिक लोगों को अचानक नोटिस थमा दिए गए थे, जिससे स्थानीय स्तर पर भारी आक्रोश और हंगामा मच गया था. इस मनमाने और संदेहास्पद कदम ने आग में घी का काम किया. अब इन नोटिस पर क्या कार्रवाई रेल प्रशासन करेगा यह देखने वाली बात होगी.

    रेलहंट ने रेलवे प्रशासन को किया था आगाह

    विदित हो कि ‘रेलहंट’ ने टाटानगर क्षेत्र में रेलवे की बेशकीमती लीज भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण और आईओडब्ल्यू लैंड की संदिग्ध भूमिका को लगातार अपने प्रखर अंको में प्रमुखता से उठाया था. रेलहंट द्वारा इन मामलों का पर्दाफाश किए जाने के बाद से ही रेलवे के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों ने उपेंद्र कुमार सिंह की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी थी.

    दबाव बढ़ने और प्रशासनिक तौर पर फाइलें खुलने के बाद आखिरकार सीनियर डीईएन को-ऑर्डिनेशन ने बड़ा कदम उठाते हुए उन्हें टाटानगर लैंड सेल से चलता कर दिया. इस कार्रवाई का स्वागत करते रेलकर्मियों ने उम्मीद जताई है कि नए एसएसई अशोक कुमार के आने से टाटानगर में रेलवे भूमि की सुरक्षा और अतिक्रमण के खिलाफ पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी.

    टाटानगर : रेलवे लीज की जमीन पर कराया अवैध तरीके से दोमंजिला निर्माण, 15 साल बाद टूटी अधिकारियों की नींद, जानिये क्या है पूरा सच

    ckp division IOW उपेंद्र कुमार सिंह Rail Hunt railway land encroachment SOUTH EASTERN RAILWAY TATANAGAR RAILWAY Upendra Kumar Singh IOW चक्रधरपुर मंडल टाटानगर रेलवे दक्षिण पूर्व रेलवे रेलवे भूमि अतिक्रमण रेलहंट स्पेशल
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    गपशप

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026
    बोर्ड/जोन

    KHARAGPUR DIVISION: ट्रैक मेंटेनर रवींद्रनाथ कुंडू की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

    October 27, 2026
    बोर्ड/जोन

    झारखंड को विकास के लिए दिये ₹7,500 करोड़, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान – हावड़ा से झारसुगुड़ा तक फोर्थ लाइन जल्द

    October 27, 2026
    Latest Posts

    TATANAGAR: विवादों में घिरे SSE/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group