Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Wednesday, October 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,
    देश-दुनिया

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 28, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    MANDRID. स्पेन के मध्य टोलेडो प्रांत में बुधवार की सुबह गंभीर और दर्दनाक रेल दुर्घटना में 46 से अधिक लोगों की मौत हो गयी. हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है. दुर्घटना बुधवार की सुबह 9 बजे के ठीक बाद मैड्रिड-सेविल रेलवे लाइन पर उरदा शहर के पास हुआ.

    स्पेन के रेल ऑपरेटर ‘अडिफ’ के अनुसार, एक ही दिशा में दक्षिण स्पेन की ओर जा रही ‘रेन्फे’ (Renfe) ट्रेन ने आगे पटरी पर खड़ी ‘इरियो’ (Irio) ट्रेन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. स्थानीय सरकारी प्रवक्ता एस्थर पाडिला के अनुसार, रेन्फे ट्रेन में 397 और इरियो ट्रेन में एक बच्चे समेत 147 यात्री सवार थे, यानी दोनों ट्रेनों में कुल मिलाकर 544 यात्री मौजूद थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि दो बोगियां पटरी से उतर गईं और कुछ डिब्बे खड्डे में जा गिरे. यात्रियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोगियों में बुरी तरह चीख-पुकार मच गई.

    हादसा मानवीय भूल या सिग्नल फेल, चल रही जांच

    स्पेनिश अखबार ‘एल पाइस’ की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा मानवीय भूल और सिग्नल फेल होने का परिणाम हो सकता है. मुख्य सिग्नलिंग सिस्टम फेल होने के बाद सिस्टम को मैनुअल मोड पर डाल दिया गया था. शुरुआती दावों के अनुसार, मैड्रिड के अतोचा कंट्रोल सेंटर के एक ऑपरेटर ने कथित तौर पर रेन्फे ट्रेन को आगे बढ़ने का निर्देश दे दिया, जबकि आगे पटरी पर पहले से इरियो ट्रेन खड़ी थी. हालांकि, अधिकारी मामले की आधिकारिक जाँच कर रहे हैं.

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत मेडिकल हेलिकॉप्टर्स को तैनात किया. टोलेडो और अल्काजार डी सैन जुआन के अस्पतालों को घायलों के इलाज के लिए तैयार किया गया है. दुर्घटना के बाद एक ट्रेनी रेलवे कर्मचारी मृत पाया गया है, जबकि रेन्फे हाई-स्पीड ट्रेन का ड्राइवर अभी भी लापता है. उरदा शहर के मेयर ने स्थानीय खेल परिसर को घायलों व यात्रियों की सहायता के लिए तैयार करवाया है.

    रेल नेटवर्क की सुरक्षा रखरखाव पर उठे सवाल

    इस घटना ने स्पेन के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क की सुरक्षा, रखरखाव और निवेश पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस साल जनवरी में भी कॉर्डोबा प्रांत के अडामुज के पास एक हाई-स्पीड ट्रेन के पटरी से उतरने और सामने से आ रही रेन्फे ट्रेन से टकराने के कारण 46 लोगों की मौत हुई थी. फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां और जांचकर्ता तकनीकी खामी या इंसानी लापरवाही का पता लगाने में जुटे हैं, और राहत-बचाव कार्य जारी रहने के कारण मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

    Irio Train RAILWAY NEWS Renfe Spain Train Accident Toledo Train Crash World News टोलेडो दुर्घटना देश-दुनिया रेन्फे ट्रेन रेलवे दुर्घटना विदेश खबर स्पेन ट्रेन हादसा
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleउत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने 8वें वेतन आयोग में 30% अंतरिम राहत और बोनस गणना में संशोधन की उठायी मांग
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यात्री

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026
    बोर्ड/जोन

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026
    गपशप

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026
    Latest Posts

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026

    उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने 8वें वेतन आयोग में 30% अंतरिम राहत और बोनस गणना में संशोधन की उठायी मांग

    October 27, 2026

    KHARAGPUR DIVISION: ट्रैक मेंटेनर रवींद्रनाथ कुंडू की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

    October 27, 2026

    सतर्कता और बहादुरी को सम्मान: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 4 रेलकर्मी सम्मानित, सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

    October 27, 2026

    झारखंड को विकास के लिए दिये ₹7,500 करोड़, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान – हावड़ा से झारसुगुड़ा तक फोर्थ लाइन जल्द

    October 27, 2026

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group