Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » गुजरात के बाद झारखंड ने मांगा रेलवे का जोनल मुख्यालय
    देश-दुनिया

    गुजरात के बाद झारखंड ने मांगा रेलवे का जोनल मुख्यालय

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 14, 2018
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रांची में सांसदों ने एक स्वर में कहा, रेलवे बढ़ाए झारखंड में सुविधाएं
    • रांची और आद्रा डिवीजन में अब एक भी मानव रहित फाटक नहीं : प्रभारी जीएम 

    रांची से नूतन. गुजरात के बाद झारखंड में सांसदों ने रेलवे का जोनल मुख्यालय की मांग बुलंद की है. 14 सितंबर को दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत राची एवं चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले सासदों की मंडलीय समिति की रांची स्थित होटल बीएनआर में आयोजित बैठक में यह मांग गंभीरता से उठायी गयी. इससे पूर्व गुजरात के राज्यसभा सांसद नारण राठवा ने बीते दिनों पश्चिम रेलवे का मुख्यालय मुंबई की जगह गुजरात के अहमदाबाद या गांधीनगर लाने का प्रस्ताव सांसदों की बैठक में रेलवे को दिया था. उन्होंने दलील थी कि गुजरात को छोड़कर अधिकतर राज्यों की राजधानियों में ही रेलवे का जोनल मुख्यालय है. इसी तर्ज पर झारखंड ने भी दक्षिण पूर्व रेलवे का मुख्यालय रांची लाने की मांग उठी है.

    सांसद कड़िया मुंडा ने अध्यक्षता वाली बैठक में रांची और चक्रधरपुर रेल मंडल में हो रहे आधारभूत ढांचे के विकास व यात्री सुविधाओं में हो रही प्रगति को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सांसदों को दिखाया गया. इसके बाद सांसदों ने अपने क्षेत्र की रेल सेवाओं और यात्री सुविधा से जुड़ी समस्याओं को दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रभारी महाप्रबंधक अजय विजयवर्गीय के सामने रखा.

    बैठक में प्रभारी जीएम अजय विजय वर्गीय ने बताया कि रांची और आद्रा डिवीजन में अब एक भी मानव रहित फाटक हटाने का काम नहीं बचा है. उन्होंने बताया कि सभी समस्याओं को सुना गया और उसे रेलवे बोर्ड को अवगत कराया जाएगा. वहीं उन्होंने कहा कि रांची से चलने वाली राजधानी को लेकर कई शिकायतें आई हैं जिनकी जांच हो रही है और रिपोर्ट आने पर कार्रवाई भी की जाएगी. बहरहाल बैठक में कई मुद्दे तो उठे हैं और उनके समाधान का आश्वासन जीएम ने दिया. इससे पूर्व सांसदों का रंगारंग कार्यक्रम के बीच स्वागत किया गया. बैठक में सांसद राम चंद्र हांसदा, सरोजिनी हेम्ब्रोम, शकुंतला लागुरी, लक्ष्मण गिलुआ, कड़िया मुंडा, सुदर्शन भगत, रामटहल चौधरी, सुनील कुमार सिंह, महेश पोद्दार, समीर उरांव, धीरज प्रसाद साहू, दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अजय विजयवर्गीय, रांची रेल मंडल के डीआरएम विजय कुमार गुप्ता, चक्रधरपुर के डीआरएम छत्रसाल सिंह, सीनियर डीसीएम भास्कर समेत आला अधिकारी मौजूद थे.

    सांसदों ने रखी मांगें

    राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू ने रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के रांची से प्रतिदिन परिचालन की मांग की. कहा कि ट्रेन की सफाई, बर्थ की सफाई, खानपान की बेहतर व्यवस्था भी हो. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाली राजधानी व अन्य ट्रेनों को वाया लोहरदगा किया जाए ताकि यात्रियों के समय की बचत हो. साहू ने कहा कि लोहरदगा रेलवे स्टेशन का विस्तारीकरण व सौंदर्यीकरण कर इसे मुख्य स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाए. रांची-हटिया से पैसेंजर तथा एक्सप्रेस ट्रेनों का विस्तारीकरण लोहरदगा तक करने, मुंबई, हैदराबाद, पुणे के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने तभा दक्षिण भारत, राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं गुजरात को रांची रेल मार्ग से जोड़ा जाए. नीलांचल और पुरुषोत्तम आदि ट्रेनें रांची होते हुए चलाने की मांग रखी. .

    सांसद राम टहल चौधरी ने कहा कि राजधानी ट्रेनों की बोगियां बदली जाएं. सिल्ली आरागेट और टाटी सिल्वे के बीच ब्रिज के काम में तेजी लाई जाए. टाटा-रांची डेमो ट्रेन वाया बुंडू चलाया जाए. उन्होंने कहा कि रेलवे सुविधाओं का विस्तार करे. खलारी व मुरी स्टेशन पर गरीब रथ ट्रेन का ठहराव हो.

    राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने कहा कि झारखंड में रेलवे द्वारा विगत वर्ष की तुलना में अनुपातिक तौर पर माल ढुलाई में इजाफा हुआ है जबकि यात्री परिवहन में कमी आई है. उन्होंने राची से हावड़ा के बीच चलने वाली क्रियायोग एक्सप्रेस की बोगियों की हालत में सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई की माग की. उन्होंने राची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस में वातानुकूलित डिब्बों की संख्या बढ़ाने और राची से टोरी के लिए नयी ट्रेन शुरू करने का आग्रह भी किया.

    चतरा के सांसद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में तीन रेलवे जोन और आठ रेल मंडलों का कार्यक्षेत्र पड़ता है. रांची राज्य की राजधानी है, इसलिए यहां पर आयोजित होने वाली बैठक में एक उच्च स्तरीय सक्षम रेलवे के अधिकारी को उपस्थित रहना चाहिए. उन्होंनें रांची-टोरी पैसेंजर (58653/58654) को गढ़वा रोड तक चलाने की बात कही ताकि डालटेनगंज, बरवाडीह, लातेहार और गढ़वा जैसे प्रमुख स्थानों के लोगों को इसका लाभ मिल सके. रांची से टोरी के बीच सुबह और शाम ट्रेन के दो फेरे बढ़ाने, नगरउंटारी से गढ़वा, डाल्टेनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी और लोहरदगा होते हुए रांची तक के लिए एक नयी ट्रेन चलाये, गरीब रथ का बरवाडीह में ठहराव देने, नेतरहाट में रेलवे टिकट बुकिंग व आरक्षण केंद्र शुरू करने, लोहरदगा से दिल्ली जानेवाली गाड़ियों को पकड़ने के लिए नेतरहाट से फिडर बस सेवा चालू करने, रांची से बरवाडीह के लिए एक कोच जोड़ने और चंदवा में आरओबी बनाने की मांग सांसद ने की.

    खबर पर प्रतिक्रिया का स्वागत है, रेलहंट के नंबर पर सीधे सूचना व न्यूज भेज सकते है. 6202266708 वाट्सएप 

    mp meeting inranchi
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे की वेबसाइट पर हिंदी में सामग्री उपलब्ध करायें : राजीव अग्रवाल
    Next Article चक्रधरपुर : एक साल में ही सीनियर डीएफएम अनुराग गौरव का तबादला
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    Latest Posts

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group