Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » पश्चिम रेलवे का मुख्यालय अहमदाबाद या गांधीनगर करने का प्रस्ताव
    देश-दुनिया

    पश्चिम रेलवे का मुख्यालय अहमदाबाद या गांधीनगर करने का प्रस्ताव

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 8, 2018
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • राजकोट एवं भावनगर मंडल की सीमा में यात्री सुविधाओं पर रेलवे ने सांसदों से लिया सुझाव

    अहमदाबाद से राजेश कुमार. पश्चिम रेलवे के अंतर्गत राजकोट और भावनगर मंडल के अधीन आने वाले संसदीय क्षेत्रों के सांसदो के साथ सर्किट हाउस में रेलवे पदाधिकारियों ने यात्री सुविधाओं पर घंटों विचार मंथन किया. 7 सितंबर को आयोजित बैठक में महाप्रबंधक एके गुप्ता ने सांसदों ने अपनी-अपनी क्षेत्र की समस्याओं से से रेलवे को अवगत कराया. महाप्रबंधक ने राजकोट व भावनगर मंडल में नवीनतम यात्री सुविधाओं की जानकारी सांसदों को दी. इस मौके पर राज्यसभा सांसद नारण राठवा ने पश्चिम रेलवे का मुख्यालय मुंबई की जगह गुजरात के अहमदाबाद या गांधीनगर लाने का प्रस्ताव दिया. उन्होंने सर्वे और जनता की मांग का हवाला देते हुए कहा कि पश्चिम रेलवे का 90 फीसदी रेल ट्रैफिक गुजरात से होकर जाता ह, इससे अहमदाबाद या फिर गांधीनगर को पश्चिम रेलवे का मुख्यालय बनाया जाना चाहिए. उन्होंने दलील दी कि गुजरात को छोड़कर अधिकतर राज्यों की राजधानियों में ही रेलवे का जोनल मुख्यालय है.

    शाहीबाद सर्किट हाउस में गुरुवार को आयोजित बैठक में पंचमहल के सांसद प्रभात सिंह चौहाण ने दिल्ली-मुम्बई के बीच दौड़ने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव गोधरा स्टेशन पर करने की मांग की. गोधरा-श्हेरा, लुनावाडा-मोडासा होते हुए लाइन बिछाने का भी प्रस्ताव दिया. साबरकांठा के सांसद दीप सिंह राठौड़ ने अहमदाबाद-उदयपुर मार्ग पर ट्रेन परिचालन जल्द शुरू करने का अनुरोध किया. अन्य सांसदों ने उनके क्षेत्र की रेल समस्याओं, परियोजनाओं, ट्रेनों के स्टापेज, नयी ट्रेन चलाने तथा ट्रेनों के विस्तार, ट्रेनों के फेरे बढाने के सम्बंध में चर्चा की एवं सुझाव दिये.

    महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने सांसदो को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों पर शीघ्र व जरूरी कार्यवाही की जायेगी. बैठक में सांसद श्रीमती पूनमबेन माडम, मोहनभाई कुंडारिया, देवजीभाई फतेपरा, विनोद एल चावडा, डॉ. भारतीबेन डी. शियाल, राजेशभाई चुडासमा, नारणभाई काछडिया ने भाग लिया. बैठक में मण्डल रेल प्रबंधक, राजकोट पीबी निनावे, भावनगर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रुपा श्रीनिवासन सहित मुख्यालय के प्रमुख विभागों के अधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन उप महाप्रबंधक (सामान्य) परीक्षित मोहनपुरिया ने किया.

    mps meeting with gm wr
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleपेपरलेस टिकट की ओर बढ़ रही रेलवे, तीन साल में 35000 फीसदी की बढ़ोतरी : रेलमंत्री
    Next Article हावड़ा : अवैध वसूली का वीडिया बनाकर किया ट्वीट, आरपीएफ जवान सस्पेंड
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    Latest Posts

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group