Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » चलती ट्रेन से जिंदगी-मौत के बीच लटका यात्री, रेलकर्मी महेश परमार की दौड़कर बचाई जान!
    रेल न्यूज

    चलती ट्रेन से जिंदगी-मौत के बीच लटका यात्री, रेलकर्मी महेश परमार की दौड़कर बचाई जान!

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 1, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    बोगी से लटका बुजुर्ग और बचाने के लिए दौड़ता महेश
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • जबलपुर–वेरावल एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान बिगड़ा संतुलन, कोच की सीढ़ियों के पास लटका यात्री
    • अहमदाबाद स्टेशन पर टेक्नीशियन महेश ने अपनी बिना जान की परवाह किए रेलकर्मी ने खींचकर बचाया

    Ahmedabad. अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक यात्री अचानक अपना संतुलन खो बैठा और कोच की सीढ़ियों के पास लटक गया. कुछ सेकंड की देरी भी यात्री की जान पर भारी पड़ सकती थी, लेकिन मौके पर मौजूद रेलवे के एक टेक्नीशियन ने अदम्य साहस दिखाते हुए उसकी जिंदगी बचा ली.

    घटना ट्रेन नंबर 11464 जबलपुर–वेरावल एक्सप्रेस के B-3 कोच से जुड़ी है. जानकारी के मुताबिक ट्रेन अहमदाबाद स्टेशन से रवाना हो रही थी. इसी दौरान एक अधेड़ यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया. पैर और शरीर का संतुलन बिगड़ते ही वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच खतरनाक स्थिति में पहुंच गया तथा कोच की सीढ़ियों के पास लटक गया.

    यात्री को जिंदगी और मौत के बीच जूझते देख प्लेटफॉर्म पर यांत्रिक विभाग में तैनात टेक्नीशियन श्री महेश परमार की नजर उस पर पड़ी. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तत्काल प्रतिक्रिया दी. महेश परमार ने बिना समय गंवाए यात्री की ओर दौड़ लगाई और चलती ट्रेन के साथ लटक रहे यात्री को पकड़ लिया. इसके बाद उन्होंने पूरी ताकत लगाकर उसे प्लेटफॉर्म की ओर खींचा और सुरक्षित स्थिति में पहुंचाया.

    मौके पर मौजूद लोगों के लिए यह पूरा घटनाक्रम कुछ ही क्षणों में हुआ, लेकिन उन क्षणों में महेश परमार की सूझबूझ और साहस ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया. घटना के बाद रेल कर्मचारियों के बीच टेक्नीशियन महेश परमार की बहादुरी की जमकर सराहना हो रही है. वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन (WREU) समेत रेल परिवार के लोगों ने उनकी तत्परता और मानवीय संवेदना की प्रशंसा की है.

    महेश परमार ने यह साबित कर दिया कि रेलवे कर्मचारियों की जिम्मेदारी सिर्फ निर्धारित ड्यूटी तक सीमित नहीं होती. संकट की घड़ी में उनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई किसी की जिंदगी बचाने में निर्णायक साबित हो सकती है. हालांकि घटना यात्री की लापरवाही के कारण हुई, लेकिन समय रहते रेलकर्मी की नजर पड़ना और तत्काल बचाव करना बेहद अहम रहा.

    Ahmedabad Railway Station Indian Railways News Hindi Jabalpur Veraval Express Mahesh Parmar Technician Railway Crime News Railway Hero Western Railway Employees Union
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleओडिशा : दो लोको पायलटों (Loco pilots) में खूनी संघर्ष, एक की मौत-दूसरा गंभीर, बंद कमरे में लहूलुहान मिले दोनों
    Next Article रेलवे सुरक्षा से खिलवाड़ पर ज़ीरो टॉलरेंस: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सख्त चेतावनी, लापरवाही बरतने वाले सप्लायर होंगे परमानेंट ब्लैकलिस्ट
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    रेल न्यूज

    आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

    October 1, 2026
    Latest Posts

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group