NDLS. आंध्र प्रदेश में चलती ट्रेन पर में लहूलुहान लोको पायलट का वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि नई दिल्ली–चेन्नई एक्सप्रेस (12616) के कैब पर कुछ अज्ञात लोगों ने भारी वस्तुएं और पत्थरबाजी की है. इसमें सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट एम जयराम गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद ट्रेन को तुरंत निकटवत्ती स्टेशन पर रोका गया. इसके बाद Sr. ALP को गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाया गया है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
घटना के बाद रेलवे ने जीटी एक्सप्रेस घटना की जांच शुरू कर दी है. यह घटना विजयवाड़ा मंडल के संगरायकोंडा क्षेत्र अथवा कवाली सेक्शन में होने की बात कही जा रही है. यह गंभीर मामला है और रेलकर्मियों ने इसे लेकर काफी आक्रोश जताया है. इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग लोको पायलटों की ओर से की जा रही है. हालांकि अब तक इस मामले में आरपीएफ के एक्शन की जानकारी नहीं मिल सकी है.
- ECR : समस्तीपुर रेल मंडल में सीबीआई छापा, ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल में एपीओ को उठाया, क्लर्क से पूछताछ - July 24, 2026
- WCRMS यूनियन कार्यालय में कथित मटन-शराब पार्टी पर बवाल, वायरल वीडियो के बाद उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच समिति गठित - July 23, 2026
- रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 31 जुलाई से कन्फर्म टिकट पर ले जाने वाले सामान की होगी ऑनलाइन बुकिंग - July 23, 2026

















































































