Bhiwani. हरियाणा के भिवानी रेलवे स्टेशन पर TTE और ट्रेन मैनेजर के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दोनों एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं. प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के बीच ट्रेन टिकट परीक्षक (TTE) और ट्रेन मैनेजर के बीच आपस में टकराव का वीडियो वायरल होने के बाद यात्रियों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
इसमें दिख रहा है कि पहले गार्ड ने TTE को घूंसे और लातों से पीटा. इसके बाद TTE ने गार्ड पर हमला बोल दिया. आरपीएफ की मौजूदगी में दोनों एक-दूसरे पर वार करते नजर आये. यात्रियों की भीड़ तमाशबीन बनी रही. रेलकर्मियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन दोनों एक-दूसरे से उलझे नजर आये. हालांकि यह मारपीट किस बात को लेकर शुरू हुई इसका पता नहीं चल सकता है.
वीडियो सामने आने के बाद रेलवे कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल उठाया जा रहा है. वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि RAILHUNT नहीं करता. हालांकि रेलवे प्लेटफॉर्म पर TTE और गार्ड के बीच लात-घूंसों से परिसर अखाड़ा बना नजर आ रहा है.
- दुःखद समाचार : भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शुक्ला की धर्मपत्नी का निधन, शोक की लहर - June 27, 2026
- 9 साल बाद टूटेगा इंजीनियरों का ‘वनवास’! मांग दिवस के दबाव में रेलवे ने खोला 6565 टेक्निशियन और SSE भर्ती का पिटारा - June 27, 2026
- VARANASI : AILRSA का हल्ला बोल, मांगों को लेकर किया गेट जाम और प्रदर्शन - June 26, 2026



















































































