Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » चक्रधरपुर रेल मंडल में ‘रेल सेवा सम्मान’ का जश्न, 72 रेलकर्मी सम्मानित, बोले डीआरएम – रेलकर्मियों की मेहनत से देश की प्रगति
    बोर्ड/जोन

    चक्रधरपुर रेल मंडल में ‘रेल सेवा सम्मान’ का जश्न, 72 रेलकर्मी सम्मानित, बोले डीआरएम – रेलकर्मियों की मेहनत से देश की प्रगति

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 14, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • अवार्ड वितरण से पहले ही डिवीजन की चयन प्रक्रिया पर उठाये गये थे सवाल
    • 70वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह में लोडिंग उपलब्धियों पर बटोरी वाहवाही   

    CHAKRADHARPUR. चक्रधरपुर रेल मंडल ने अपने 70वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह को इस बार एक भव्य और प्रेरणादायक आयोजन के रूप में मनाया. महात्मा गांधी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआरएम तरुण हुरिया ने की, जहां उत्कृष्ट कार्य करने वाले 72 रेलकर्मियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया. समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसने पूरे माहौल को गरिमा और उत्साह से भर दिया.

    अपने संबोधन में डीआरएम तरुण हुरिया ने मंडल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 में 154.97 मिलियन टन माल लदान कर नया रिकॉर्ड बनाया गया. मार्च 2026 में 15.81 मिलियन टन की ऐतिहासिक मासिक लोडिंग भी हासिल की गई. कुल मिलाकर मंडल ने 229.9 मिलियन टन माल की हैंडलिंग की और माल यातायात से 13,098.85 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया. वहीं यात्री यातायात से लगभग 533 करोड़, कोचिंग से 31.09 करोड़ और टिकट जांच से 16.57 करोड़ रुपये की आमदनी हुई.

    मंडल ने टाटानगर और राउरकेला में पहली बार सेफ डिजिटल लॉकर की सुविधा शुरू की है. स्क्रैप निस्तारण से 138.44 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि रेलवे अस्पताल में ब्लड बैंक की शुरुआत भी जल्द होने वाली है. कर्मचारियों के हित में 738 रेलकर्मियों को एमएसीपी और 195 लोगों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी गई.

    समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट रख-रखाव और कार्य प्रदर्शन के लिए भी कई इकाइयों और अधिकारियों को डीआरएम अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर एडीआरएम विनय कुजूर, सीएमएस डॉ. एस.के. मिश्रा, सीनियर डीपीओ डॉ. ऋषभ सिन्हा, सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में रेलकर्मी मौजूद रहे.

    CKP DIVISION : सरडेगा (MCL) अग्निकांड में लापरवाही और शराबकांड में ‘झूठी गवाही’ देने वाले को भी मिलेगा डीआरएम अवार्ड!

    डीआरएम ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि रेलकर्मियों की मेहनत ही देश की प्रगति की असली ताकत है और यही समर्पण भविष्य में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा. हालांकि इन अवार्डों के चयन के लिए कौन सा पैमाना और प्रक्रिया अपनाई जाती है इसका आज तक रेलवे ने खुलासा नहीं किया. कई बार चयन को लेकर सवाल भी खड़े होते हैं. आरोप लगते रहे हैं कि जो अधिकारियों की चापलूसी में लगे रहते हैं उन्हें अवार्ड का सम्मान दिया जाता है. लेकिन जो ईमानदारी पूर्वक हर विषम परिस्थिति में काम करते हैं उनका इस लिस्ट में विरले ही कभी कभार नाम आता है. ऐसे में वे रेलकर्मी एक कसक ले कर रह जाते हैं जिन्हें उनके निष्ठा और ईमानदारी का ईनाम नहीं मिलता.

    इन अधिकारियों/इकाइयों को मिला डीआरएम अवार्ड

    चक्रधरपुर रेल मंडल के 70वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह में बेहतर रख-रखाव, उत्कृष्ट प्रदर्शन और संचालन में योगदान के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व इकाइयों को डीआरएम अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. प्रमुख पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है—

    • बेस्ट मेंटेंड ऑफिस (DRM ऑफिस कॉम्प्लेक्स) – एडीएफएम पारूल सिंह
    • बेस्ट रनिंग रूम – डुमित्रा के बाबला कुमार साह
    • बेस्ट मेंटेंड S&T फील्ड यूनिट – एसएसई बंडामुंडा, देवाशीष नायक
    • बेस्ट मेंटेंड कॉलोनी – बंडामुंडा सेक्टर-ई, एसएसई वर्क्स शिव प्रसाद सिंह
    • बेस्ट मेंटेंड स्टेशन – राउरकेला स्टेशन, सीसीआई जितेन्द्र कुमार
    • बेस्ट मेंटेंड TRD/OHE डिपो – मनोहरपुर, एसएसई विनोद पंडित
    • बेस्ट रेलवे स्कूल – बीएनआर झारसुगुड़ा स्कूल, प्राचार्य मनोज कुमार साबत
    • बेस्ट मेंटेंड RPSF बैरक – बिरसा मुंडा बैरक चक्रधरपुर, थाना प्रभारी कमलेश सोरेन
    • बेस्ट विद्युत ऊर्जा संरक्षण – टाटानगर, संतोष कुमार
    • बेस्ट मेंटेंड ट्रैफिक गेट – बड़ाजामदा
    • बेस्ट मेंटेंड C&W यूनिट – डांगुवापोसी
    • बेस्ट मेंटेंड लोको शेड – इलेक्ट्रिक लोको शेड, राउरकेला
    • बेस्ट मेंटेंड हेल्थ यूनिट – राउरकेला
    • बेस्ट मेंटेंड गार्डन – बंडामुंडा, एएम नंदा

    इन सभी को डीआरएम तरुण हुरिया ने कप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की.

    70th Railway Service Awards Ceremony 72 Railway Employees Honored Chakradharpur Railway Division HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleहादसा होता तो पूरा शहर दहल जाता, मालगाड़ी वैगन से एलपीजी गैस रिसाव रोकने के लिए तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
    Next Article चक्रधरपुर में ट्रेनों की लेट-लतीफी पर डीआरएम का घेराव, उधर…टाटा में विधायक सरयू को सफाई देने पहुंचे रेलवे एरिया मैनेजर
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group