Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » PRAYAGRAJ : लॉबी में चल रहा है कि अल्कोहल रिपोर्ट पॉजिटिव-निगेटिव बनाने का खेल, जिम्मेदार हैं मौन !
    रेल न्यूज

    PRAYAGRAJ : लॉबी में चल रहा है कि अल्कोहल रिपोर्ट पॉजिटिव-निगेटिव बनाने का खेल, जिम्मेदार हैं मौन !

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 12, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • नेटवर्क में ट्रेंस क्लर्क (टीएनसी), ब्लड सैंपल कर्मचारी तथा जांच करने वाला लैब असिस्टेंट तक शामिल 
    • रेलकर्मियों का दावा : रेल प्रशासन निष्पक्ष जांच कराये तो लॉबी से संचालित नेटवर्क का होगा खुलासा   

    PRAYAGRAJ. सुरक्षित परिचालन को लेकर रेलवे बोर्ड के नियमों को ही अब भ्रष्ट कर्मचारियों ने अवैध वसूली का जरिया बना लिया है. यहां जो नियम-कानून रेलवे की सुरक्षा-संरक्षा के लिए बनाये गये अब उनका उपयोग चालक-ट्रेन मैनेजरों को ब्लैकमेल करने के लिए किया जा रहा है. खबर है कि प्रयागराज जंक्शन के गार्ड एवं ड्राइवर लॉबी में धन उगाही का बड़ा खेल चल रहा है. यह खेल है अल्कोहल की जांच रिपोर्ट को पॉजिटिव-निगेटिव बनाने का.

    इसके लिए यहां एक संगठित नेटवर्क काम रहा. रेलकर्मियों ने रेलहंट को ऑफ द रिकार्ड बताया कि किसी रेलकर्मी ने अल्कोहल लिया हो या ना लिया हो उसे पॉजिटिव बना दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रारंभिक जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने के बावजूद रिपोर्ट को निगेटिव बनाने वाला संगठित दलाल नेटवर्क यहां काम कर रहा है. गिरोह की पहुंच लॉबी तक होने के बावजूद रेलवे अधिकारी इससे अनजान हैं.

    रेलवे यूनियन नेताओं ने भी इस बात को स्वीकार किया कि प्रयागराज लॉबी में पिछले कुछ दिनों में ऐसी घटनाएं सामने आयी है जहां ब्रीथ एनालाइजर मशीन‌ में अल्कोहल पॉजिटिव आने पर चालक और ट्रेन मैनेजरों को बड़ी राशि देकर रिपोर्ट बदलवाने का झांसा दिया गया. रेलकर्मियों का कहना है कि तकनीकी कारणों से कई बार ब्रीथ एनालाइजर मशीन‌ में अल्कोहल पॉजिटिव आ जाता है जबकि रेलकर्मी ने अल्कोहन नहीं लिया है.

    ऐसे में चालक अथवा ट्रेन मैनेजर को ब्लड टेस्ट कराकर सत्यता की पुष्टि करानी होती है. इसी खेल के बीच दलाल नौकरी जाने का डर पैदा कर रेलकर्मी को अपने झांसे में ले लेते हैं. उन्हें बड़ी डिमांड की जाती है. यह भी गारंटी दी जाती है कि अगर मांग पूरी कर दी जाये तो ब्लड टेस्ट में अल्कोहल नहीं आएगा. इस झांसा में कई कई रेलकर्मी फंस चुके हैं.

    रेलकर्मियों ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि कई ऐसे चालक और ट्रेन मैनेजर है जो सामान्य तौर पर नियमित अल्कोहल का सेवन करते हैं लेकिन उनकी  ब्लड रिपोर्ट में हमेशा अल्कोहल नेगेटिव आता है? ऐसा कहा जा रहा है कि क्रू में सेटिंग-गेटिंग कर यह धंधा बेखौफ चल रहा है. जो रेलवे सुरक्षा के लिए कभी भी गंभीर खतरा बन सकता है.

    जानकारों का कहना है कि इस नेटवर्क में स्टेशन पर कार्य कर‌ रहे एक ट्रेंस क्लर्क (टीएनसी), ब्लड सैंपल लेने वाला कर्मचारी तथा जांच करने वाला लैब असिस्टेंट तक शामिल है. कहां जा रहा कि यहां एक गंभीर खतरा धीरे-धीरे सिस्टम को अपनी आगोश में ले रहा है जिससे ट्रेन परिचालन की सुरक्षा चिंता बढ़ा रही है. रेलकर्मियों का कहना है कि मामले में यथाशीघ्र कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि अवैध उगाही का खेल बंद हो और रेल परिचालन को सुरक्षित बनाया जा सके.

    रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में किसी को अपना पक्ष रखना है तो whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, पूरे सम्मान के साथ उसका संज्ञान लिया जायेगा. 

    A racket involving HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways manipulation of alcohol test PRAYAGRAJ Lobby railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY turning positive results into negative इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleTATANAGAR : ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ ने महात्मा ज्योतिबा फुले को किया याद
    Next Article रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टरों द्वारा ट्रैक क्लीयरेंस नियमों के उल्लंघन पर चिंता जताई, दिया ये निर्देश
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    Latest Posts

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group