TATANAGAR. मुल्क के मालिकों भारत वर्ष के मूलवासियों में विज्ञान सम्मत शिक्षा का प्रचार – प्रसार करने एवं उन्हें आडंबर मुक्त बनाने के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले ने सत्य शोधक समाज की रचना की. उक्त बातें ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने आज महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती के अवसर पर कही.
ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे टाटानगर शाखा कार्यालय में आज ओबीसी संगठन के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया. उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पर रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि पूरे विश्व मानव पटल पर मानवता एवं इंसानियत की हक की लड़ाई लड़ने वाला विश्व मानव देशरत्न डॉक्टर बी आर आंबेडकर साहब ने भारतीय संविधान की रचना कर के भारत को विश्व का सबसे बड़ा एवं सफल लोकतांत्रिक देश बना दिया.
उक्त अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने महात्मा ज्योति बा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर के उन्हें नमन किया एवं उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ टाटानगर शाखा सचिव मुंद्रिका प्रसाद ने किया. कार्यक्रम का संचालन ओ.बी.सी. रनिंग शाखा के संयुक्त सचिव आदर्श कुमार ने किया .
उक्त अवसर पर संजीव कुमार, सूरज कुमार, प्रहलाद कुमार, शैलेंद्र कुमार, भगवान साहू एवं पवन कुमार साह भी उपस्थित थे.
- SE RAILWAY में ACM प्रमोशन रिजल्ट जारी, 10 उम्मीदवार वाइवा-वोसे के लिए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगी परीक्षा - July 18, 2026
- JAMSHEDPUR : पोटका प्रखंड के सिधिरसाई रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, ₹5 करोड़ की लागत से बनेगा नया आधुनिक भवन - July 18, 2026
- चक्रधरपुर रेल मंडल में तबादला उद्योग हावी ! टाटानगर में 26 साल से जमे अमित चौधरी को Sr DCM ने फिर से नवाजा, पार्सल से हटाकर गुड्स में दी प्राइम पोस्टिंग - July 18, 2026


















































































