Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

एसीसी ने 2026 के लिए GM पैनल को दी मंजूरी, 16 अधिकारी शामिल, SER के जीएम होंगे अनिल कुमार जैन

NEW DELHI. रेलवे बोर्ड से प्रस्तावित 2026 के लिए नये जीएम पैनल (लेवल 16) को कैबिनेट की अपाइंटमेंट कमेटी की स्वीकृति मिल गयी है. 08 अप्रैल 2026 स्वीकृत सूची में सूची 16 अधिकारियों के नाम शामिल है. अभी जीएम के कई पद रिक्त है जबकि तीन से अधिक जोन में अधिकारी पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं.

इसके साथ ही रेलवे बोर्ड ने 06 जेनरल मैनेज समेत कुल आठ अधिकारियों की सूची जारी कर दी है इसमें दो अधिकारी रेलवे बोर्ड में सेवा देंगे. इनमें आर मोहन राजा सेक्रेट्री, रेलवे बोर्ड जबकि गीतिका पांडे को रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त मेंबर प्लानिंग की जिम्मेदारी दी गयी है. वहीं छह जोन में जीएम की भी पदस्थापना कर दी गयी है.

इसमें SE RAILWAY में अनिल कुमार जैन को नया जीएम बनाया गया है. यह 1990 बैच के IRSEE अधिकारी हैं. अनिल कुमार जैन 2021 में Rajkot DRM के अलावा Ahmedabad में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे में 31 मार्च 2026 को जीएम अनिल कुमार मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद अस्थायी रूप से यह जिम्मेदारी अतिरिक्त महाप्रबंधक सौमित्रो मजूमदार को सौंपी गई थी. अब जोन को स्थायी जीएम मिल गया है.

इसके अलावा राधेश्याम पांडे को वेर्स्टन रेलवे, राजीव श्रीवास्तव को सेंट्रल रेलवे, पी आनंथ को साउथ वेर्स्टन रेलवे, दिलीप कुमार सिंह को वेस्ट सेंट्रल रेलवे का जीएम बनाया गया है. वहीं रमेश कृष्णण को मार्डर कोच फैक्टरी, रायबरेली का जीएम बनाया गया है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...