Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे की लोडिंग में खुर्दा रोड डिवीजन टॉप, मेल-एक्सप्रेस के आगे मालगाड़ी दौड़ाकर भी चक्रधरपुर चौथे नंबर पर रहा
    बोर्ड/जोन

    रेलवे की लोडिंग में खुर्दा रोड डिवीजन टॉप, मेल-एक्सप्रेस के आगे मालगाड़ी दौड़ाकर भी चक्रधरपुर चौथे नंबर पर रहा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 4, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • लोडिंग -अनलोडिंग को जोड़कर ट्रैफिक का कुल आकड़ा दिखा रहे डिवीजन
    • एक डिवीजन ने की लोडिंग, दूसरे ने किया अनलोड, दोनों ने दिखा दी उपलब्धि 

    Bhubaneswar/kolkata. पूर्वी तट रेलवे (ECoR) के खुर्दा रोड डिवीजन (Khurda Road Division) वित्तीय वर्ष 2025–26 में रिकॉर्ड माल ढुलाई के साथ भारतीय रेलवे में सबसे आगे रहा है. डिवीजन ने 322.73 मिलियन टन से अधिक ट्रैफिक संभालकर नया इतिहास रचा है.  वित्तीय वर्ष में डिवीजन ने 176.11 मिलियन टन की लोडिंग और 146.62 मिलियन टन की अनलोडिंग की है. खुर्दा रोड डिवीजन अक्टूबर 2025 के बाद दिसंबर 2025 में भी लोडिंग में लगातार आगे रहा था.

    रेलवे की लोडिंग-अनलोडिंग के कुल रिकार्ड की सूची में खुर्दा रोड के बाद दूसरे नंबर पर बिलासपुर (261.31 MT), तीसरे नंबर पर धनबाद (241.32 MT), और चक्रधरपुर डिवीजन (229.91 MT) के साथ चौथे स्थान पर रहा है. इस दौड़ में आगे निकलने के लिए चक्रधरपुर डिवीजन ने काफी मशक्कत की. यात्रियों ने तो यहां तक आरोप लगाया कि मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को प्राथमिकता दी गयी. ट्रेनें घंटों लेट से चल रही है और साल भर में लाखों यात्री इसका शिकार बने. बावजूद डिवीजन का लोडिंग आकड़ा 154.97 मिलियन टन से आगे नहीं बढ़ सका है.

    सोशल मीडिया  में चक्रधरपुर डिवीजन में ट्रेनों की लेटलतीफी छायी हुई है और खराब परिचालन अनुपात के बीच X पर #LATE_DIV_CKP लगातार ट्रोल कर रहा है. हालांकि 2 अप्रैल 2025 को मीडिया के सामने चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने माना कि पिछले तीन वर्षों से लोडिंग का आंकड़ा 154 एमटी के आसपास आकर ठहर गया है. इसमें वृद्धि की गति सीमित नजर आ रही है. दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 154.97 मिलियन टन माल लोडिंग किया. जो पिछले वर्ष के 154.07 मिलियन टन से कुछ अधिक रहा.

    मंडल प्रबंधक तरुण हुरिया ने कहा कि मार्च 2026 में 15.82 मिलियन टन की मासिक लोडिंग के साथ मंडल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की. इस तरह कुल 229.9 मिलियन टन (लोडिंग व अनलोडिंग) हैंडलिंग कर अब तक का सर्वोच्च स्तर दर्ज किया गया है. यहां यह बात दिलचस्प है कि इस बार लोडिंग में आकड़ों का खेल चल रहा है. डिवीजनों ने लोडिंग और अनलोडिंग को जोड़कर कुल ट्रैफिक के रूप में उपलब्धि दशायी है. अब सवाल यह उठता है कि एक डिवीजन ने माल लोड किया उसी माल को दूसरे डिवीजन ने अनलोड किया. इस तरह दोनों डिवीजन ने लोडिंग-अनलोडिंग के रूप में कुल ट्रैफिक कहकर इसे अपनी उपलब्धियों में शामिल कर लिया.

    CKP/DRM तरुण हुरिया ने कहा – नई लाइन बिछाने के बाद ही दूर होगी ट्रेनों की लेतलतीफी

    चक्रधरपुर डीआरएम तरुण हुरिया ने उपलब्धियों पर फोकस करते हुए मीडिया को बताया कि राजस्व के मोर्चे पर उनका प्रदर्शन बेहतर रहा. कहा कि यात्री सेवाओं से 2533 करोड़ की आय हुई. टिकट चेकिंग से 216.57 करोड़, विज्ञापन, पार्किंग और कैटरिंग से 113 करोड़ जबकि स्क्रैप से 138.44 करोड़ रुपए की आये हुई. ट्रेन की लेटलतीफी पर डीआरएम ने कहा कि व्यस्त रेलखंडों में ट्रैफिक जाम की समस्या है.

    इसे दूर करने के लिए नई रेल लाइनों को स्वीकृति मिली है. इसके पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन बेहतर होगा. इसमें दो से तीन साल लग सकते है. उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड को सेक्सन के अनुसार लाइन बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है. इन लाइनों के तैयार होने के बाद यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या दूर हो जाएगी.

    Chakradharpur Ranks Fourth ECoR HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways Khurda Road Division railway board RAILWAY NEWS SER Tops Railway Loading इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleवंदे भारत का खाना खाते ही सूज गए महिला के होंठ, IRCTC ने आराेप किया खारिज, भोजन की गुणवत्ता पर जताया संतोष
    Next Article JAMSHEDPUR : ट्रेनों की लेटलतीफी पर सियासी घमासान ! विधायक सरयू ने महाधरना का किया ऐलान…उधर, सांसद विद्युत ले आये रेलमंत्री का पत्र,
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group