Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

रिटायमेंट से पहले SER/GM अंतिम इंस्पेक्शन पर पहुंचे CKP DIV, उधर… पटरी से उतर गई ट्रेन

  • टाटानगर में मल्टी डिसिप्लिनरी ट्रेनिंग सेंटर (MDTTC) का उद्घाटन करने आये थे जीएम अनिल कुमार मिश्रा  

CHAKRADHARPUR: दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के मुर्गा महादेव रोड स्टेशन के पास सोमवार को मालगाड़ी बेपटरी हो गयी. बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. इस दुर्घटना में अप-डाउन दोनों रेल लाइन बाधित हैं. इससे वंदे भारत समेत कई ट्रेनें विलंबित हुई है. कहा जा रहा कि पर इस हादसे के कारण सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया.

चक्रधरपुर रेलमंडल का पहला ‘मल्टी डिसिप्लिनरी ट्रेनिंग सेंटर’ टाटानगर में खुला, एक छत के नीचे कई तरह का प्रशिक्षण लेंगे रेलकर्मी

घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है. यह सब वैसे समय में हुआ जब दक्षिण पूर्व रेलवे के रेल जीएम अनिल कुमार मिश्रा चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतिम दौरे पर आये हैं. अनिल कुमार मिश्रा टाटानगर में अत्याधुनिक ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ करने आये थे तभी यह दुर्घटना हो गयी. जीएम मार्च में सेवानिवृत्त हो रहे और यह माना जा रहा है कि यह उनका अंतिम विदाई दौरा है. दिलचस्प बात यह है कि जीएम अनिल कुमार मिश्रा के दौरे के क्रम में पहले राउरकेला और डोंगवापोशी में हादसे हो चुके हैं.

Goods train derailed : राउरकेला में फिर मालगाड़ी बेपटरी, चक्रधरपुर रेलमंडल में 36 घंटे में तीसरी दुर्घटना

बीते कुछ दिनों में रेल जीएम और डीआरएम का सैलून तक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं. जीएम के दौरे को लेकर मुर्गामाहादेव रोड स्टेशन में मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा. हालांकि सभी बड़े अधिकारी टाटानगर में जीएम कार्यक्रम को लेकर पहुंचे थे, इसी दौरान दुर्घटना हो गयी. रेल अधिकारियों की टीम और रिलीफ ट्रेन घटना स्थल की ओर रवाना हो चुकी है.

Goods train derailed : चक्रधरपुर रेलमंडल में 24 घंटे में दूसरी दुर्घटना, बस्ती तक पहुंची डिरेल्ड मालगाड़ी की बोगी

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

रेल यात्री

Consumer Court vs Indian Railways: उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में कंज्यूमर कोर्ट ने 7 साल बाद एक छात्रा से जुड़े केस में फैसला सुनाया...

रेल न्यूज

Ahmedabad. पश्चिम रेलवे, अहमदाबाद मंडल के लोको पायलट मनीष कनोजिया के 20 वर्षीय पुत्र यशांग कनोजिया ने देहरादून में आयोजित 8वी अंतरराष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता...

गपशप

कार्मिक विभाग हर सरकारी महकमों में होता है, सो रेलवे में भी है. ज्यादा लिखने की जरूरत नहीं, सबको पता है, कार्मिक के काम...

न्यूज हंट

छह LP(G) के म्यूचुअल ट्रांसफर पर रोक का नहीं आया आदेश, चालकों में आक्रोश के फूटे स्वर  पदोन्नति पोस्टिंग में अनियमितता के बाद म्यूचुअल...